कल्याणिक पीठ स्थापना महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Spread the love

कल्याणिक पीठ स्थापना महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
डोल आश्रम कनरा डोल में 12 मई को होगा आध्यात्मिक आयोजन, सांसद अजय टम्टा की उपस्थिति भी संभावित

अल्मोड़ा, 11 मई।
अल्मोड़ा जनपद स्थित डोल आश्रम, कनरा डोल में आयोजित होने वाले श्री कल्याणिक हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापन महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत, जिला कार्यालय, अल्मोड़ा द्वारा दी गई।

मुख्यमंत्री 12 मई 2025 को प्रातः 11:25 बजे छड़ोंजा हेलीपैड, लमगड़ा पहुंचेंगे और वहां से 11:50 बजे डोल आश्रम के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 13:00 बजे तक महोत्सव में भाग लेंगे और फिर 13:30 बजे आश्रम से छड़ोंजा हेलीपैड के लिए रवाना होंगे, जहां से 13:55 बजे आगे का प्रस्थान तय है।

इस आध्यात्मिक आयोजन में भारत सरकार के कैबिनेट राज्य मंत्री एवं सांसद श्री अजय टम्टा की उपस्थिति भी संभावित है।

डोल आश्रम क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर भक्तों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्सुकता है। प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्थानीय स्तर पर व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


Related Posts

बिंदुखत्ता मामले की दिल्ली में सुनवाई, आयोग ने दी कानूनी स्पष्टीकरण

Spread the love

Spread the loveनई दिल्ली।नई दिल्ली में सोमवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में बिंदुखत्ता से संबंधित मामले की सुनवाई हुई। यह मामला प्रभु गोस्वामी द्वारा दायर उस प्रार्थना पत्र से…

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने बिंदुखत्ता मांग पर राज्य सरकार से जवाब तलब किया।

Spread the love

Spread the loveराष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने बिंदुखत्ता मांग पर राज्य सरकार से जवाब तलब किया। मुख्य सचिव और डीएम नैनीताल को 17 नवंबर को नई दिल्ली में पेश होने…

Leave a Reply