भट्ट के नेतृत्व में फिर जागी संगठन में स्फूर्ति: पूर्व विधायक नवीन दुम्का

Spread the love


भाजपा के पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए महेन्द्र भट्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने दी बधाई

रिपोर्टर – मुकेश कुमार, लालकुआं

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर लालकुआं के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने प्रसन्नता जताई है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए महेन्द्र भट्ट को बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा को नई मजबूती मिलेगी।

पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि महेंद्र भट्ट जैसे अनुभवी नेता के पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन में नई स्फूर्ति आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पंचायत चुनावों से लेकर 2027 के विधानसभा चुनाव तक भाजपा प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

दुम्का ने कहा कि भाजपा एक ऐसा दल है जो हर कार्यकर्ता के महत्व को समझता है और समयानुसार उसे उचित दायित्व सौंपता है। उन्होंने बताया कि महेंद्र भट्ट ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से कार्य की शुरुआत की थी और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव, महासचिव जैसे पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूती दी। वे दो बार बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं, जिससे उन्हें जमीनी अनुभव प्राप्त है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा दल है जो जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाकर उनके अनुभव का लाभ संगठन को देती है।

अंत में नवीन दुम्का ने कहा कि महेंद्र भट्ट को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए भट्ट को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


Related Posts

उत्तराखण्ड को आपदा राहत के लिए ₹5702.15 करोड़ के विशेष पैकेज का प्रस्ताव

Spread the love

Spread the love उत्तराखण्ड को आपदा राहत के लिए ₹5702.15 करोड़ के विशेष पैकेज का प्रस्ताव देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार ने इस साल मानसून के दौरान हुए भीषण नुकसान की भरपाई…

रामबाग गौलापार में दुग्ध उत्पादकों की बड़ी बैठक, 80,600 की प्रोत्साहन राशि वितरित

Spread the love

Spread the love नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ द्वारा स्वच्छ दुग्ध उत्पादन गोष्ठी एवं गुड हाईजिनिक मैन्युफैक्चरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रामबाग गौलापार के शिव पार्वती वेंकट हॉल में किया गया।…

Leave a Reply