कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला -भाजपा नेता द्वारा महिला से दुष्कर्म कर हत्या किए जाने से थे आक्रोशित।

Spread the love

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला -भाजपा नेता द्वारा महिला से दुष्कर्म कर हत्या किए जाने से थे आक्रोशित ।

■ नारायण सिंह रावत सितारगंज। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नगर के मुख्य चौक पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका। कार्यकर्ता हरिद्वार में भाजपा नेता द्वारा एक महिला से दुष्कर्म कर हत्या और उसका शव कूड़ेदान में फेंके जाने से आक्रोशित है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। महिलाओं के साथ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार इस पर लगाम लगाने में नाकाम है। हरिद्वार में एक भाजपा नेता ने महिला से पहले दुष्कर्म किया उसके बाद उसकी हत्या कर शव को कूड़ेदान में फेंक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपी को फांसी देने की मांग की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, ब्लॉक हरप्रीत सिंह हैप्पी, जानकी कोहली, वसीम मियां मुख्तयार अहमद, अखिलेश सिंह, नव तेजपाल सिंह, उत्तम आचार्य करन जंग, सत्येंद्र सिंह गुरप्रीत कौर आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दूध की हर बूँद का सम्मान — आँचल दुग्ध संघ ने 21 समितियों को 18.53 लाख का बोनस बाँटा

    Spread the love

    Spread the loveआँचल दुग्ध संघ ने 21 दुग्ध समितियों को 18.53 लाख रुपये बोनस व 1.72 लाख रुपये की आर्थिक सहायता वितरित लालकुआँ (नैनीताल)।नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड…

    हल्दूचौड़ सीएचसी में संसाधनों की भारी कमी, समाजसेवियों ने हाईकोर्ट में लगाई जनहित याचिका

    Spread the love

    Spread the love(नैनीताल)।हल्दूचौड़ क्षेत्र में 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संसाधनों की भारी कमी को लेकर समाजसेवियों ने एक बार फिर आवाज उठाई है। अस्पताल के संचालन में…

    Leave a Reply