विदेश भेजने के नाम पर युवक से 15 हजार की ठगी

Spread the love

विदेश भेजने के नाम पर युवक से 15 हजार की ठगी ■ नारायण सिंह रावत■ 9917435143. सितारगंज। एक युवक से कबूतरबाजों ने विदेश में नौकरी लगने के नाम पर 15000 ठग लिए। अब आरोपी उसे पैसे नहीं लौटा रहा है। पीड़ित ने मामले की तरह पुलिस को दी है।

नगर के वार्ड संख्या 10 निवासी हीराचंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसने अपने दोस्त मोहित सिंह के कहने पर अर्जुन सिंह नाम के एक व्यक्ति से वीजा बनवाने के लिए संपर्क किया। आरोपी अर्जुन सिंह ने एक महीने में ही वीजा दिलाने और विदेश भेजने का वादा किया था। 1 महीने बीत जाने के बाद अर्जुन सिंह से संपर्क कर वीजा दिलाने के लिए कहा गया तो टाल मटोल करने लगा। आरोपी से जब दोबारा वीजा दिलाने के लिए कहा गया तो उसने ऑफर लेटर देने के बदले 5500 और मांगे। इस पर उसे शक हुआ तो अर्जुन सिंह से उसने अपने पैसे मांगे। उसके बाद भी अर्जुन सिंह ने पैसे नहीं दिए। बाद में मोहित पर दबाव बनाने पर उसने ₹15000 वापस किया। शेष रकम दोनों वापस नहीं कर रहे हैं।तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    बिन्दुखत्ता में वन आरक्षण प्रक्रिया अवैध, राजस्व ग्राम बनाने की मांग फिर तेज

    Spread the love

    Spread the loveवन अधिकार समिति ने जिलाधिकारी नैनीताल को सौंपा पुनः अभ्यावेदन, कहा—1966 की अधिसूचना रद्द कर पूरी की जाए बन्दोबस्ती प्रक्रियाहल्द्वानी, 18 अक्टूबर।उत्तराखंड के सबसे बड़े वन ग्रामों में…

    आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड बजट वृद्धि, गंभीर बीमारियों को कवर — हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को 43.87 करोड़ की प्राप्ति

    Spread the love

    Spread the loveनई दिल्ली/हल्द्वानी। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत वर्ष 2023-24 में बजट आवंटन में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। साथ ही, योजना…

    Leave a Reply