सीडीओ ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज हल्द्वानी का औचक निरीक्षण किया, मिड-डे मील समेत कई कमियां मिलीं; त्वरित सुधार के निर्देश

Spread the love

हल्द्वानी | 31 अक्टूबर 2026

हल्द्वानी | पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अरविंद कुमार पांडे ने दलबल के साथ विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे। जांच में मिड-डे मील के चावल की खराब गुणवत्ता, लाइब्रेरी की बदहाल व्यवस्था, खेल मैदान में घास-गड्ढे और आईटी लैब में बिजली कनेक्शन न होने समेत कई कमियां मिलीं, जिस पर सीडीओ ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और विद्यालय प्रधानाचार्य को त्वरित सुधार करने के निर्देश दिए।

शनिवार की दोपहर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) हल्द्वानी का औचक निरीक्षण किया। बच्चों को परोसे जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता में चावल की क्वालिटी खराब पाई गई। लाइब्रेरी निरीक्षण में व्यवस्थाएं बदहाल मिलीं। लाइब्रेरी के स्थान पर प्रशासनिक भवन और प्रिंसिपल का ऑफिस चल रहा था, जबकि किताबें बिखरी हुई थीं। डीएमएफ से डेढ़ करोड़ की लागत से कराए गए कार्य के बावजूद लाइब्रेरी में फर्नीचर नहीं था। लाइब्रेरियन पूर्णिमा आर्या ने बताया कि दो महीने बीतने के बाद भी चार्ज हैंडओवर नहीं हुआ। पूर्व लाइब्रेरियन संगीता को चार्ज सौंपने के निर्देश दिए गए और सीएसआर फंड से फर्नीचर उपलब्ध कराने को कहा गया।

खेल मैदान में घास और गड्ढे मिलने पर स्पोर्ट्स टीचर को तुरंत सफाई और मरम्मत के आदेश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एक छात्रा ने हॉकी खेलने की इच्छा जताई, लेकिन स्टिक और मैदान की सुविधा न होने की बात कही। सीडीओ ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को छात्रा का एनरोलमेंट कराने और अपनी ओर से हॉकी किट देने की घोषणा की।

आईटी लैब में कंप्यूटर बंद मिले। शिक्षिका ने बिजली कनेक्शन न होने की जानकारी दी। सीडीओ ने इसे बच्चों की शिक्षा के साथ लापरवाही बताते हुए प्रिंसिपल को तीन दिन में कनेक्शन चालू करने का आदेश दिया। अंत में सीडीओ ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें सफलता के टिप्स दिए और मुख्य शिक्षा अधिकारी को 25 नवंबर तक सभी कमियों के शत-प्रतिशत निराकरण की जिम्मेदारी सौंपी।

Related Posts

इनोविस्टा 2026: ग्राफिक एरा में छात्रों ने परखे तकनीकी कौशल, 36 घंटे के हैकाथॉन में 32 टीमें जुटीं

Spread the love

Spread the love पहले दिन 700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा; रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, विज्ञान प्रदर्शनी और कोडिंग में दिखा उत्साह हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय…

प्रवासी उत्तराखंडियों का महाकुंभ: 13 नवंबर 2026 को दून विश्वविद्यालय में तीसरा सम्मेलन

Spread the love

Spread the loveदेहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में आगामी तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सम्मेलन का…

Leave a Reply