किसान महासभा ने बजट को खेती-गाँव-पर्यावरण विरोधी बताया, 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान

Spread the love

किसान नेताओं ने कहा: “बजट से पहले ही अंतरराष्ट्रीय समझौते खेती पर हमले की तैयारी थे, इसलिए कोई उम्मीद नहीं थी”

नई दिल्ली, 1 फरवरी 2026: अखिल भारतीय किसान महासभा (एआईकेएस) ने आज केंद्रीय बजट 2026-27 की कड़ी आलोचना करते हुए इसे “किसान-मजदूर विरोधी और पर्यावरण के लिए विनाशकारी” करार दिया। संगठन ने बजट को “ग्रामीण पलायन को बढ़ावा देने वाला” तथा “आपदाओं के भूगोल को विस्तारित करने वाला” बताया।

एआईकेएस के राष्ट्रीय सचिव पुरुषोत्तम शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में कहा, “यह बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल देने के बजाय, खेती-किसानी की तबाही को रोकने में पूरी तरह विफल है। यह गाँवों से पलायन को और तेज करेगा।“


शर्मा ने आगे कहा, “बजट से पहले यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के साथ हुए व्यापार समझौते, और अमेरिका के साथ चल रही बातचीत, पहले से ही देश की कृषि पर बड़े हमले की तैयारी दर्शाते हैं। ऐसे में इस बजट से किसानों को कोई उम्मीद नहीं बची थी।”


किसान महासभा के बयान के अनुसार, बजट में संगठन की प्रमुख मांगों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। शर्मा ने इस ओर इशारा करते हुए कहा, “मोदी सरकार ने पिछले बारह वर्षों में कभी भी किसानों और ग्रामीण मजदूरों की चिंता को प्राथमिकता नहीं दी। बजट में C-2+50% फॉर्मूले पर एमएसपी की कानूनी गारंटी, मनरेगा के तहत 200 दिन के रोजगार व 700 रुपये दैनिक मजदूरी, और समग्र कर्जमाफी जैसे जरूरी सवालों से आँखें चुराई गई हैं।”


संगठन ने पर्यावरण नीतियों को भी निशाने पर लिया। शर्मा के अनुसार, “उत्तराखंड और हिमाचल को आपदा-ग्रस्त बनाने वाली विनाशकारी पर्यटन नीतियों पर अमल अब जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर पर किया जा रहा है, जिससे हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर खतरा है। समुद्री तटों पर बढ़ता कॉर्पोरेट नियंत्रण भी तटीय समुदायों की आजीविका और पर्यावरण के लिए संकट पैदा कर रहा है।”


अपने बयान के अंत में, पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा, “बजट में किसानों-मजदूरों की मांगों पर सरकार की यह खामोशी अमेरिकी साम्राज्यवाद के दबाव को साफ दिखाती है। हम देश के सभी किसानों, मजदूरों और प्रगतिशील तबकों से इस जनविरोधी बजट की निंदा करते हुए 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को पूरी ताकत के साथ सफल बनाने का आह्वान करते हैं।”

Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply