देश की सबसे बड़ी ऑप्टिकल दूरबीन के दस वर्ष पूर्ण होने पर एरीज में ExCoDOT-2026 कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

3.6 मीटर DOT की क्षमताओं से युवा खगोलविदों को परिचित कराने हेतु देशभर से 45 प्रतिभागी ले रहे हैं भाग

नैनीताल। एरीज, नैनीताल ने 16–20 नवंबर 2026 तक मनोरा पीक एवं देवस्थल परिसरों में ‘3.6 मीटर DOT के साथ ब्रह्मांड की खोज’ (ExCoDOT-2026) कार्यशाला के दूसरे संस्करण का आयोजन किया।

एरीज की 3.6 मीटर देवस्थल ऑप्टिकल टेलीस्कोप (DOT) देश की सबसे बड़ी ऑप्टिकल दूरबीन है, जो राष्ट्रीय सुविधा के रूप में संचालित होती है। प्रकाशीय एवं निकट-अवरक्त तरंगदैर्ध्य में इमेजिंग व स्पेक्ट्रोस्कोपी के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित इस दूरबीन ने उद्घाटन के बाद सफल वैज्ञानिक प्रेक्षणों के दस वर्ष पूरे किए हैं।

कार्यशाला का उद्देश्य युवा खगोलविदों एवं शोधकर्ताओं को दूरबीन की क्षमताओं तथा वैज्ञानिक उपयोगों से परिचित कराना है। प्रतिभागियों को प्रेक्षण प्रस्ताव तैयार करने व प्रस्तुत करने से लेकर दूरबीन से प्रेक्षण, आँकड़ों के प्रसंस्करण एवं विश्लेषण तथा अनुसंधान की संभावनाओं की पहचान तक की संपूर्ण प्रक्रिया सिखाई जा रही है। एरीज के वैज्ञानिक एवं शोधार्थी व्याख्यानों तथा डेटा विश्लेषण के व्यावहारिक सत्रों में प्रशिक्षण दे रहे हैं। देशभर के विश्वविद्यालयों एवं शोध संस्थानों से लगभग 45 युवा खगोलविद भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन एरीज के अधिष्ठाता (डीन) एवं इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार ने किया। उन्होंने दूरबीन की क्षमताओं एवं खगोलीय अनुसंधान में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के संयोजक डॉ. सौरभ शर्मा हैं, जो 3.6 मीटर दूरबीन के प्रभारी खगोलविद भी हैं। यह पहल अगली पीढ़ी को अत्याधुनिक खगोलीय अनुसंधान के लिए प्रशिक्षित करने, शोध क्षमताओं के विकास तथा DOT के वैज्ञानिक उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एरीज का महत्वपूर्ण प्रयास है।

  • Related Posts

    बिन्दुखत्ता में प्रत्येक सरकारी गतिविधि की सूचना देकर वन अधिकार समिति को आमंत्रित किया जाए: निदेशक 

    Spread the love

    Spread the love​जनजाति कल्याण निदेशालय ने नैनीताल जिला प्रशासन को भेजा पत्र, बाहरी व गैर-निर्वाचित लोगों के हस्तक्षेप पर जताई कड़ी आपत्ति। ​लालकुआं। उत्तराखंड के जनजाति कल्याण निदेशालय ने बिन्दुखत्ता…

    साहित्यिक परिचर्चा में गूंजी ‘अदम्या-असीम की ओर’ की गूंज: शब्दों की शक्ति और कहानी कला पर मंथन

    Spread the love

    Spread the loveनई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) में उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लेखिका डॉ. कविता पांडेय की नवोदित पुस्तक ‘अदम्या -असीम की ओर’ पर एक भव्य साहित्यिक…

    Leave a Reply