उत्तराखंड शासन: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव
देहरादून:
उत्तराखंड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा 17 नवंबर 2026 को एक आधिकारिक आदेश (संख्या- 898/XXX-1-2026) जारी किया गया है। इसके भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 6 अधिकारियों के वर्तमान पदभार में आंशिक संशोधन करते हुए उन्हें नए दायित्व सौंपे गए हैं।

शासन के निर्देशानुसार, सभी संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान (अवमुक्त किए गए) पदभार से तुरंत कार्यमुक्त होकर अपने नवीन तैनाती के पदभार पर कार्यभार ग्रहण करेंगे और इसकी आख्या कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को उपलब्ध कराएंगे। यह आधिकारिक प्रशासनिक आदेश अपर सचिव नवनीत पांडे द्वारा जारी किया गया है।




