कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर चोरों ने की बड़ी चोरी, 24 तोला जेवर गायब घटना दवाई फर्म सुभाष नगर

Spread the love

दवाई फॉर्म, सुभाष नगर के समीप घर में चोरी: 22 तोला सोना और 4 तोला चांदी उड़ाई

लालकुआ।दवाई फॉर्म, सुभाष नगर के समीप निवासी गोधन सिंह बिष्ट के घर में गत रात्रि लगभग 12 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने लगभग 22 तोला सोना और 4 तोला चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इतनी बड़ी चोरी से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

गोधन सिंह बिष्ट ने बताया कि उनकी पत्नी और तीन बहुओं के सभी जेवर एक ही कक्ष में रखे थे। रात में चोरों ने परिवार के सभी कमरों के दरवाजों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। चूंकि दोमंजिला घर होने के कारण नीचे के फ्लोर में गौधन सिंह व उनकी पत्नी और उनकी नातनी रहते थे, इसलिए रात में लड़कों ने फोन कर बताया कि उनका दरवाजा बाहर से बंद है।


लगभग रात 1:40 बजे गोधन सिंह ऊपर आए और अपने बच्चों के कमरों के बाहर लगी कुंडियां खोलीं। इसी दौरान उन्हें आशंका हुई कि घर में कुछ असामान्य हुआ है। जांच में पाया गया कि जिस कक्ष में जेवर रखे थे, उसका ताला तोड़ा गया था। ताले को किसी तीखी वस्तु से पकड़कर काटा गया प्रतीत होता है। अंदर रखे बॉक्स के ताले भी तोड़ दिए गए थे, जिनमें रखे सोने-चांदी के आभूषण चोर ले गए।
चोरी हुए जेवर
चोरी गए सोने के आभूषणों में शामिल हैं:
झुमके: 4 तोला, 4 लोगों के
टॉप्स: 1 तोला
पौजी: 9 तोला, 3 लोगों के
नथ: 4 तोला, 3 लोगों के
माला: 5 तोला, 3 लोगों के
अंगूठी: 1 तोला, 2 लोगों के
फूली: 3
मांगटीका: डेढ़ तोला, 3 लोगों के
चांदी के आभूषणों में 4 पायल, तीन लोगों के कंगन, दो बिच्छू और एक अंगूठी शामिल हैं।


वही सुभाष नगर निवासी धन सिंह रौतेला के पुत्र के घर में भी लगभग एक सप्ताह पूर्व अज्ञात चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया था, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था होने के कारण वे चोरी करने में सफल नहीं हो पाए थे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में चिंता बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।


पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज तथा आसपास के संभावित साक्षियों से संपर्क कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Related Posts

चोरी की वारदातें: लालकुआं में सुरक्षा की चिंता बढ़ी, प्रशासन की सक्रियता जरूरी

Spread the love

Spread the loveबसंत पांडेलालकुआं क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पश्चिमी राजीव नगर और सुभाष नगर क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरी की…

पश्चिमी राजीव नगर में चोरी,  मंजू जोशी ने सुनाई आपबीती, चार तोला सोना और 45 हजार नकदी पर हाथ साफ

Spread the love

Spread the love‘रात में अकेले डरती थी, मायके चली जाती थी… सुबह लौटी तो घर खाली मिला’ लालकुआं। बिंदुखत्ता पश्चिमी राजीव नगर में हुई चोरी की वारदात पर घर की…

Leave a Reply