2लाख की स्मेक का साथ एक बाइक सवार गिरफ्तार ।

Spread the love

2लाख की स्मेक का साथ एक बाइक सवार गिरफ्तार। पीलीभीत का तस्कर चेकिंग में स्मैक के साथ पकड़ा गया

■ नारायण सिंह रावत

सितारगंज। पीलीभीत का रहने वाले स्मैक तस्कर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 9.8 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

सोमवार शाम को कोतवाली पुलिस ने नकटपुरा चौराहा अमरिया रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या यूए 04सी -0178 के चालक चांद बाबू पुत्र अहमद निवासी मोहल्ला शेर मोहम्मद जनपद पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल निवासी बाईपास कॉलोनी वार्ड नंबर 12 सितारगंज को रोककर चेक किया। अभियुक्त चांद बाबू के कब्जे से छोटी-छोटी पुडियो में 9.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अवैध स्मैक और मोटरसाइकिल को कब्जे पुलिस ने लिया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विक्रम सिंह धामी चौकी प्रभारी सरकड़ा, कांस्टेबल बलवंत सिंह, कांस्टेबल विनीत कुमार शामिल रहे।

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply