
लालकुआं/हल्द्वानी। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन आगामी 28 नवंबर को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शुरू होगा और इसकी अध्यक्षता संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा करेंगे।
अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। इस अवसर पर सहकारिता क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक पहुंचेंगे।
समाचार पत्र, पोर्टल एवं इलेक्ट्रॉनिक चैनल से जुड़े लालकुआं तथा हल्द्वानी के समस्त पत्रकार साथियों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है। दुग्ध संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि, लालकुआं की ओर से सभी की गरिमामयी उपस्थिति की अपेक्षा की गई है।
*संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में हुई संचालक मंडल एवं अधिकारियों की बैठक में आयोजन स्थल, कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर सर्वसम्मति से अंतिम मुहर लगाई गई थी। अधिवेशन में संघ की वार्षिक प्रगति, आय-व्यय तथा दुग्ध उत्पादकों के हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।*

