चाइल्ड सैक्रेड स्कूल की छात्राओं ने नेशनल साइंस कांग्रेस में लहराया परचम, राज्य स्तर पर चयनित

Spread the love

पूनम कार्की और सुहाना राजभर ने कृषि भूमि की मिट्टी की गुणवत्ता पर प्रस्तुत किया शोध प्रोजेक्ट

लालकुआं। चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लालकुआं की छात्राओं ने 32वीं नेशनल चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस (NCSC) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर से राज्य स्तर के लिए चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। कक्षा नौ की छात्राएं पूनम कार्की (टीम लीडर) और सुहाना राजभर ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

छात्राओं ने इस वर्ष की मुख्य थीम ‘स्थिरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ तथा उप-थीम ‘भोजन, कृषि और स्वास्थ्य’ के अंतर्गत बिंदुखत्ता के राजीव नगर क्षेत्र में फैक्ट्री के कारण कृषि भूमि की मिट्टी की गुणवत्ता में आ रही गिरावट के आकलन पर शोध प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया।

इस उपलब्धि में शिवालिक चिल्ड्रेन साइंस फाउंडेशन का विशेष मार्गदर्शन रहा। विद्यालय के गाइड टीचर सुमित पांडे के साथ मेंटर्स तरुण भट्ट, प्रतिभा जोशी, हर्षित सामंत एवं विनय जोशी ने छात्राओं को निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया।

छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय के फाउंडर डायरेक्टर बसंत पांडे, प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति सिंह, मैनेजमेंट डायरेक्टर सुनीता शर्मा पांडे, कोऑर्डिनेटर शेर सिंह कोरंगा एवं विद्यालय अध्यक्ष बी. भट्ट ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, शोध और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने छात्राओं एवं मार्गदर्शकों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि छात्राएं राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

Related Posts

एक साल के भीतर नैनीताल के जिलाधिकारी का तबादला, आखिर इतनी जल्दी क्यों? फैसले ने खड़े किए कई सवाल

Spread the love

Spread the love चुनाव से पहले ललित मोहन रयाल का स्थानांतरण चर्चा का विषय, राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक फैसले के पीछे के कारणों को लेकर उठ रहे…

महापरिनिर्वाण दिवस पर लालकुआँ में सजेगा सेवा का महाकुंभ, 6 दिसंबर को लगेगा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Spread the love

Spread the love लालकुआँ। भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर 6 दिसंबर को लालकुआँ में सेवा और श्रद्धांजलि का भव्य…

Leave a Reply