बैगुल नदी में बाढ़ से टूटा बंधा, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान, दर्जनों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

Spread the love

बैगुल नदी में बाढ़ से टूटा बंधा, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी

प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान, दर्जनों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

■ नारायण सिंह रावत। सितारगंज। पहाड़ी क्षेत्र सितारगंज के आसपास लगातार मूसलाधार बारिश के चलते बेगूल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो गई। बाढ़ से बमनपुरी गांव के निकट बनाया गया बंधा टूट गया। इसके अलावा एक अन्य बंधा क्षतिग्रस्त हो गया। बंधे क्षतिग्रस्त होने से निकटवर्ती बमनपरी में करीब आधे दर्जन लोगों के घरों में पानी घुस गया। बाढ़ आने की सूचना पर प्रशासन सक्रिय हो गया और प्रभावित गांव वमनपुरी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। प्रभावित घरों के लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

इधर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति आक्रोश जताते हुए कहा कि सिंचाई विभाग को को बार -बार बाढ़ को लेकर चेताया गया। उसके बाद सिंचाई विभाग में ग्रामीणों की कोई सुध नहीं ली। ग्रामीणों का कहना था कि अगर समय से बांध की मरम्मत की गई होती तो वह टूटता नहीं। इधर लगातार मूसलाधार बरसात के चलते बैगुल का जलस्तर बढ़ने से रत्नफार्म झाड़ी गांव के 7,8 व 9 नंबर के कई घरों में पानी घुस गया। सूचना पर पहुचा जिला प्रशासन व एनडीआरफ की टीम ने 100 से अधिक लोगो को निकालने के लिए रेस्क्यू किया।

प्रशासन ने रेस्क्यू किये लोगो को अन्य स्थानों में ठहराकर की खाने-पीने की व्यवस्था कराई गई। अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह ने कहा रेस्क्यू अभियान जारी है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। हालांकि पानी कम होने की वजह से कुछ लोग घरों से नहीं आ रहे हैं। उनसे आग्रह किया जा रहा है कि वह सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। नहीं तो प्रशासन को सख्ती करनी पड़ेगी।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी खटीमा रविन्द्र बिष्ठ,तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, सप्लाई इंस्पेक्टर के0के0 बिष्ठ,राजस्व निरीक्षक सरदार सुरजीत सिंह,दीपक कुमार,रामअवतार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ चित्रा पांडेय,डॉ इरफान,ब्लाक प्रमुख पलविंदर सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार सुखदेव सिंह! इधर युवा भाजपा नेता व टीम मुस्कराया इंडिया के अध्यक्ष दयानंद तिवारी ने अपनी टीम के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों से मुलाकात की।

साथ में उनका हालचाल जाना। उन्होंने लोगों को मदद का आश्वासन दिया साथ राहत सामग्री भी वितरित की टीम में पूर्व छात्र नेता अजय कठायत, परवेश पटौदी जीनू, मोहित बिष्ठ,अमित भंडारी,राजू नगदली, अंकुर शाह,भुवन नेगी आदि लोग शामिल रहे!

  • Related Posts

    ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुँच रही आधुनिक विज्ञान शिक्षा : विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति की अनूठी पहल

    Spread the love

    Spread the love रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत की विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति (Science Popularisation Cell) ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और नवीनतम शोध से जोड़ने के…

    ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव में डबराल-पंत की जोड़ी ने लगाई हैट्रिक, कैंडा ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

    Spread the love

    Spread the love ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव में डबराल-पंत की जोड़ी ने लगाई हैट्रिक, कैंडा ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन हल्द्वानी। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन जनपद…

    Leave a Reply