अटलाकोटी में टूटे हिमखंड में लापता सिख महिला यात्री की खोजबीन जारी

Spread the love

देहरादून- चमोली हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी में टूटे हिमखंड में लापता सिख महिला यात्री की खोजबीन में रेस्क्यू की कमान आईटीबीपी ने संभाली है। एनडीआरएफ भी मौके के लिए तड़के गोविंदघाट से रवाना हुई है। हेमकुंड जाने का रास्ता भी सुचारू कर दिया गया है। हालांकि यात्रा अभी रोकी गई है।

गौरतलब हैं कि बीती शाम को अटलाकोटी में हिमखंड टूटने से अमृतसर के छः यात्री बर्फ के साथ खाई में गिर गए थे। जिनमें से पांच को तत्काल रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया था। एक महिला श्रद्धालु लापता हैं।हिमखंड खिसक जाने के कारण जसप्रीत सिंह निवासी हकीमा गेट अमृतसर पंजाब का परिवार गलेशियर मे दब गए जिस पर मौके पर मौजूद नेपाली कंडी मजदूरों व स्थानीय दुकानदारों ने जसप्रीत सिंह और उनकी पुत्री मनसीरत कौर, पुष्पप्रीत कौर, मनप्रीत कौर पत्नी रवनीत सिंह,व रवनीत सिंह निवासी अमृतसर पंजाब को सुरक्षित रेस्क्यू कर घाघरिया लाया गया था।

घटना मे जसप्रीत सिंह की पत्नी कमलजीत कौर उम्र 37 वर्ष अभी गलेशियर मे दबने के कारण लापता है। रात्रि को अंधेरे के चलते रेस्क्यू रोक दिया था । तड़के आईटीबीपी के 15 जवानों ने रेस्क्यू की कमान संभाली हैं। आईटीबीपी के साथ एसडीआरएफ, मजदूर, पुलिस, आपदा प्रबंधन टीम भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटे हैं।

बताया गया कि एनडीआरएफ के 20 जवान भी रेस्क्यू के लिए गोविंदघाट से मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। अटलाकोटी में पैदल रास्ता भी सुचारू कर दिया गया है। यह रास्ता हिमखंड टूटने के साथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड का रास्ता सुचारू कर दिया गया है।यात्रा अभी रोकी गई है। गोविन्द घाट में 1500 व घांघरिया में 3500 यात्री यात्रा खुलने का इंतजार कर रहे हैं। रास्ता सुचारू किए जाने की सुचना प्रशासन को लेकर यात्रा खोलने का अनुरोध किया गया है।

बता दें कि हेमकुंड साहिब में तीर्थयात्रियों के लिए रात्रि विश्राम की सुविधा नहीं है। प्रतिदिन तीर्थयात्री यात्रा के बेस कैंप घांघरिया से छह किलोमीटर की पैदल यात्रा कर हेमकुंड साहिब पहुंचते हैं। हेमकुंड सरोवर में स्नान कर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद वापस लौट आते हैं। प्रतिदिन गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के सेवादारों की ओर से लाउडस्पीकर से तीर्थयात्रियों को वापस लौटने की अपील की जाती है।

  • Related Posts

    ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच ऐतिहासिक एमओयू: कुमाऊं व नागा रेजिमेंट के सैनिकों और परिवारों को मिलेगी असीमित छात्रवृत्ति

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी: कुमाऊं क्षेत्र के सशस्त्र बल समुदाय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी…

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    Leave a Reply