तहसीलदार मंडी सचिव और विपणन अधिकारी ने राइस मिलों का किया निरीक्षण

Spread the love

धान के तौल शुरू काराएं राइस मिलर तहसीलदार मंडी सचिव और विपणन अधिकारी ने राइस मिलों का किया निरीक्षण

नारायण सिंह रावत सितारगंज। तहसीलदार, मंडी सचिव और वरिष्ठ विपणन अधिकारी ने पीलीभीत रोड स्थित राइस मिलों का निरीक्षण किया। वहीं राइस मिलर को शाम 4:00 बजे तक खुली बोली के लिए रजिस्ट्रेशन करने के सक्त निर्देश दिए हैं।

किसानों की धान की फसल पककर तैयार हो चुकी। दो केंद्रों पर सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली हैं। लेकिन राइस मिलों की हड़ताल पर चले जाने के बाद धान की तोल लगभग 10 दिन लेट हो गई है। जिस पर किसान समय-समय पर प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तौल शुरू कराने की मांग कर रहे हैं ।मंगलवार को किसानों द्वारा सितारगंज मंडी में अधिकारियों मुलाकात की। इसके बाद अधिकारियों ने किसानों की समस्या को गंभीरता से देखते हुए पीलीभीत रोड स्थित राइस मिलों का निरीक्षण किया। तहसीलदार पूजा शर्मा ने बताया कि पीलीभीत रोड स्थित राइस मिलों का निरीक्षण किया गया है। राइस मिलरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि उत्तराखंड के किसानों का धान खरीदें उत्तराखंड के किसानों को ही वरीयता दें।

तहसीलदार पूजा शर्मा ने बताया कि सभी राइस मिलों को जल्द रजिस्ट्रेशन करने के लिए निर्देशित किया गया है और सितारगंज विपरण अधिकारी को भी निर्देशित किया गया है जल्द से जल्द सारी प्रक्रिया पूरी कर ले ताकि जल्द धान की तौल शुरू हो सके साथी बताया कि किसानों का उत्पीड़न किसी हालत में बर्दास्त नही किया जाएगा।

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply