नैनीताल जिले के रामनगर के इन गांवों को मिला लंबे संघर्ष के बाद राजस्व गांव का दर्जा।

Spread the love

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने रामनगर के लेटी, रामपुर और चोपड़ा गांव को राजस्व गांव बनाए जाने की अधिसूचना जारी होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय वन मंत्री का आभार जताया है।

श्री भट्ट ने कहा कि दीपावली से पूर्व रामनगर के लेटी, रामपुर और चोपड़ा गांव को राजस्व गांव की सौगात मिली है उनके द्वारा लोकसभा सदन में राज्य के वन, गोट, खट्टे और टोंगियों ग्रामों को राजस्व ग्रामों का दर्जा देने के लिए लोकसभा सदन में भी सवाल उठाया गया था आज इसकी शुरुआत हुई है। श्री भट्ट ने यह भी बताया कि उनके द्वारा राज्य के विभिन्न विषयों पर लोकसभा में जो प्रश्न उठाए गए थे धीरे-धीरे उन सभी में धरातल पर कार्य होने की शुरुआत हो गई है। आज रामनगर के तीन गांवों को राजस्व गांव का दर्ज किए जाने की अधिसूचना जारी हुई है इसके लिए वह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय वन मंत्री का आभार जताते हैं।

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply