नैनीताल के वैज्ञानिक डॉ. संतोष जोशी को बेल्जियम का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान, पहले भारतीय बने

Spread the love

डॉ. जोशी की यह उपलब्धि न केवल एरीज, बल्कि भारतीय खगोल विज्ञान के लिए भी गौरव का क्षण है।

नैनीताल। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संतोष जोशी ने अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान के क्षेत्र में भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्हें रॉयल ऑब्जर्वेटरी ऑफ बेल्जियम (ROB) ने ‘द कॉरेस्पॉन्डिंग एस्ट्रोनॉमर’ के मानद सम्मान से नवाजा है। 20 नवंबर 2026 को ब्रसेल्स में आयोजित समारोह में यह सम्मान पाने वाले वे पहले भारतीय वैज्ञानिक बने। दुनिया के आठ वैज्ञानिकों को इस विशिष्ट सम्मान के लिए चुना गया।

तारकीय भूकंप विज्ञान में उल्लेखनीय योगदान और भारत-बेल्जियम के बीच वैज्ञानिक सहयोग को नई ऊंचाइयां देने वाले डॉ. जोशी BINA नेटवर्क के सह-संस्थापक हैं। उनके नेतृत्व में दोनों देशों के वैज्ञानिक खगोलीय अनुसंधान और प्रेक्षण सुविधाओं के साझा उपयोग को बढ़ावा दे रहे हैं। एरीज की दूरबीनों से तारों के दोलनों की खोज से लेकर नैनीताल-केप सर्वेक्षण तक उनका शोध अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका है।

Related Posts

सस्ते बाहरी दूध और पनीर की गुणवत्ता पर उठे सवाल, डीएम चलाएंगे विशेष मुहिम

Spread the love

Spread the love सस्ते बाहरी दूध और पनीर की गुणवत्ता पर उठे सवाल, डीएम चलाएंगे विशेष मुहिम लालकुआं। वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट ने जिलाधिकारी ललित मोहन…

वन अधिकार संगठन की पहल लाई रंग, जिलाधिकारी ने बिंदुखत्ता की समस्याओं पर दिखाई तत्परता

Spread the love

Spread the loveलालकुआं। बिंदुखत्ता की जनसमस्याओं को लेकर वन अधिकार संगठन के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात कर विभिन्न मांगों के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने…

Leave a Reply