एक अपील गांधीजनों से सिल्कयारा सुरंग में फंसे 40 मेहनतकशों के लिए उपवास कर सुरक्षित निकलने की प्रार्थना ।

Spread the love

गांधीजनों से अपील

सिल्कयारा सुरंग में फंसे 40 मेहनतकशों के अभी तक न निकाले जाना प्रदेश सरकार की गम्भीर नाकामी है।ऐसी संवेदनशील परियोजना में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सरकार के पास व्यवस्था और कार्ययोजना न होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

हमारी मांग है कि सरकार को आधुनिकतम तकनीकी इस ओर तुरंत कार्यवाही करके मजदूरों को सुरक्षित निकालने का प्रयास करना चाहिए ।गांधी विचार और सर्वोदय से जुड़े सभी सज्जनों और कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि श्रमिकों के बचाव के लिए उपवास और प्रार्थना करें।

यदि कल तक 18 नवम्बर तक श्रमिकों को नहीं निकाला गया तो सभी जिला सर्वोदय मण्डल से जुड़े लोक सेवकों और सर्वोदय मित्रों से अनुरोध है कि वे सुबह 11-12 बजे अपने अपने स्थानों में रहकर उपवास करें और श्रमिकों के सुरक्षित निकलने की प्रार्थना करें।

इस्लाम हुसैन

अध्यक्ष उत्तराखंड सर्वोदय मण्डल

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply