पुरुष मित्र ने अश्लील फोटो दिखाई, जिससे दोनों परिवार शर्मसार हुए।

Spread the love

हल्द्वानी : अप्रैल में सगाई के बाद घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थी। सोमवार को (आज) बारात आनी थी लेकिन बायफ्रेंड की छोटी मानसिकता के कारण लड़की ही नहीं दो परिवारों को शर्मसार होना पड़ा। होने वाले पति ने अश्लील फोटो देखकर शादी से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है।

हल्द्वानी में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में वह रुद्रपुर की एक कंपनी में काम करती थी। इसी कंपनी में कोटद्वार का अखिलेश देवरानी भी नौकरी करता था। इस बीच दोनों की दोस्ती हो गई। आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसकी प्राइवेट फोटो व वीडियो बनायी थी। बाद में शादी से इन्कार कर दिया।

उसके घर वालों ने रिश्ता रानीखेत में रहने वाले युवक से करा दिया।वाट्सएप पर फोटो भेज शादी करने से कर दिया मना16 अप्रैल को सगाई हो गई। अखिलेश उसके होने वाले पति को गलत मैसेज भेजने लगा। तब अखिलेश ने अपनी गलती मानते हुए माफीनामा दिया था। युवती का कहना है कि 12 जून यानी आज शादी होनी थी।

छह जून को अभिषेक ने उसके होने वाले पति व जेठ को फेसबुक में अभिषेक शर्मा नाम की आइडी बनाकर उसकी प्राइवेट फोटो भेज दिये।होने वाले पति ने यही फोटो उसे वाट्सएप में भेजकर शादी से मना कर दिया। वहीं अखिलेश से कारण पूछा तो उसने गालीगलौज कर फोटो व वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल करे की धमकी दी। उसका रिश्ता टूटने के साथ ही स्वजन की बदनामी हुई है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपित पर प्राथमिकी कर ली है।

समाचार सोशल मीडिया वेबसाइट से।

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply