त्योहारों के इस देश में माता-पिता की परियों को भी…

Spread the love

एक परी फिर कफन में लिपट चुकी है।

क्या मर्द और क्या ताकत मर्दानगी क्या होती है ये अब हमे दिख चुकी है।

दरिंदगी की हर हद पार हो चुकी है।पर दुनिया अब भी बस चुपचाप ही खड़ी है।

वो दौर अब नही जहां केवल स्त्री हरण से पूरी लंका राख हो गई।

यह वह दौर है जहां इंसानियत की हर हद पार हो गई।

साक्षी के केस की स्याही सुखी नहीं, फिर एक और बेटी हमेशा के लिए सो गई।

देखें खुदा तेरी बनाई दुनिया में अब लड़कियों की जिंदगी नर्क से भी बदतर हो गई।

और अब भी वह सही नहीं,अब बोले उसने भरोसा क्यों किया?फिर एक और बार बेटी ही गलत हो गई।

कोई काट कर फ्रिज में रख रहा है कोई सरेआम बेरहमी से मन भर जाने तक चाकू से पत्थरों से कुचल जाने तक मार रहा है।यह काफी नहीं था कि अब इंसान इंसान को काट कर उबालकर रास्ते पर कुत्तों को खिला रहा है।

संभलकर बेटियो,इस त्योहारों के देश में अब बेटियों को बेरहमी से मारने का त्योहार आ रहा है।

  • लेखिका

सिया जीना

चाइल्ड़ सैक्रेड़ सीनियर सेकेंडरी की साथी।

राजीव नगर बिन्दुखत्ता लालकुआं नैनीताल उत्तराखंड।

  • Related Posts

    राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में वर्चुअल लैब कार्यशाला का आयोजन, ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए विज्ञान शिक्षा के नए अवसर खुले

    Spread the love

    Spread the love राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आज बी.एससी. एवं एम.एससी. विद्यार्थियों के लिए वर्चुअल लैब कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने…

    राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में शोध प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम सम्पन्न, छात्रों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the love रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय शोध प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम का सफल समापन हो गया। इस शैक्षणिक आयोजन में बी.एससी.…

    Leave a Reply