कांग्रेस पार्टी के किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गणेश बिष्ट को पितृशोक।

Spread the love

दन्या संवाददाता- कांग्रेस पार्टी के किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गणेश बिष्ट के पिता के निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की गई।विकास खंड धौलादेवी के भनोली निवासी गणेश बिष्ट के पिता स्व गोधन सिंह बिष्ट की तबीयत कुछ महीने पहले खराब चल रही थी।

हल्द्वानी में इलाज के बाबजूद सही हो गए लेकिन स्वास्थ्य चेकअप के लिए दुबारा हल्द्वानी ले जाया जा रहा था अचानक तबीयत बिगड़ने से रास्ते मे दम तोड़ दिया। आधे रास्ते से ही परिजन स्व गोधन सिंह बिष्ट को निवास स्थान भनोली लाये। आज उनके पार्थिव शरीर का रामेश्वरम घाट में सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया। उनके अंतिम संस्कार में रामेश्वरम घाट में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।स्व गोधन सिंह बिष्ट का 81वर्ष में निधन हुआ।

जो अपने पीछे एक खाते पीते व खेलते बच्चों से भरपूर परिवार को छोड़ गए हैं। बड़े लड़के दीपक बिष्ट, गणेश बिष्ट व वीरेंद्र बिष्ट ने पिता को मुखाग्नि दी। एक शिक्षक होने के नाते उनके द्वार जिले के विभिन्न राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में एक आदर्श शिक्षक के रूप में बच्चों मार्गदर्शन करने का अवसर मिला। 2003 में भनोली के प्राथमिक विद्यालय से प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हो गए।

बताया जाता है की स्व गोधन सिंह बिष्ट एक साधारण स्वभाव, कुशाग्र बुद्धि व महान व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। क्षेत्र के विकास के उनका विशेष योगदान भी रहता था। क्षेत्र की रामलीला मंचो में विशेष योगदान के साथ कई पात्र अभिनय का रोल बखूबी से निभाते थे। रामेश्वरम घाट में सभी कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply