अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने वनगुर्जरों के खातों में जल जीवन मिशन के तहत हैंडपंप लगाने की को दिया ज्ञापन।

Spread the love

28/12/2023

हल्द्वानी

अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा विकास खण्ड और तहसील हल्द्वानी के अंतर्गत वनगुर्जरों के दीवाल खत्ता एवं नहर खत्ता में जल-जीवन मिशन के तहत पेय जल हेतु इंडिया मार्का डैंडपम्प लगाये जाने की मांग के सम्बन्ध में जिलाधिकारी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी महोदया को और साथ ही उप जिलाधिकारी हल्द्वानी को ज्ञापन दिया गया।

किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह जंगी ने बताया कि, देश की आजादी के 75 वर्षों बाद भी दीवाल खत्ता एवंनहर खत्ता में वन गुर्जर परिवारों तथा उनके पशुओं को आज भी शुद्ध पेयजल पीने को नहीं मिल रहा है, जिस कारण वन गुर्जर परिवार व उनके पशु दुषित पानी पीने तथा नहाने से समय-समय पर विभिन्न संक्रामक रोगों से ग्रसित रहते हैं। दोनों खत्तों के वन गुर्जर वर्षात के दिनों में वर्ष के पानी को इकट्ठा जमा कर कई दिनों तक पीने को बाध्य है। जबकि दोनों खत्ते तहसील हल्द्वानी से कुल मात्र 13 व 17 कि०मी० की दूरी पर स्थित हैं।

ज्ञापन के माध्यम से किसान महासभा द्वारा मांग उठाई गई कि दोनों वन गुर्जर-खत्तों में 4, 4 इंडिया मार्का हैंड पम्प लगाये जाय।ज्ञापन देने वालों में किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह जंगी, माले जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय, अली हसन, अली जान आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply