इस विद्यालय के बच्चों ने दिलाये राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता से पहली बार उत्तराखंड को तीन मेडल।

Spread the love

ग्रामीण क्षेत्र के इस विद्यालय के पास संसाधन कम होने के उपरांत भी उत्तराखंड को गैार्बान्वित किया है

लालकुआं। उत्तराखंड में जूडो के लेकर अभी तक कोई भी मेडल नहीं मिला था यह पहली मर्तबा है कि राष्ट्रीय महिला जूडो लीग खेल में चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सब जूनियर बालिका ने ब्रांच मेडल हासिल कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है । उक्त बालिका का सम्मान देश के सम्मानित समाजसेवी एलोरा कैपिटल के ओनर राज भट्ट ने किया।

यहां लालकुुआ बिन्दुखत्ता के चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकंडरी विद्यालय में अध्यनरत भावना जोशी पुत्री भुवन चंद जोशी ने केरल के कोच्चि में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में जहां सिल्वर पदक प्राप्त हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया, वहीं उक्त बालिका ने लखनऊ में आयोजित तीसरे खेलो इंडिया प्रतियोगिता में महिला लीग में कांस्य पदक प्राप्त कर पुनः राज्य का नाम रोशन किया । उक्त बालिका को एलोरा कैपिटल के मुखिया समाजसेवी राज भट्ट ने सम्मानित किया साथ ही नैनीताल जूडो एसोसिएशन के खिलाड़ी कार्तिक बोरा पुत्र नंदन बोरा को भी सम्मानित किया उक्त बालक गत दिवस केरल के कोच्चि में हुए राष्ट्रीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड के लिए कांस्य पदक लाने में सफल रहा ।

उक्त पदकों नैनीताल जिले के खिलाड़ियों द्वारा प्राप्त करने पर पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गपाल, पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉक्टर डी.के सिंह जूडो एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के महासचिव सतीश शर्मा ,नैनीताल जिला जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष बसंत बल्लभ पांडे, सचिव दिनेश कुमार, मैनेजर कविता, विद्यालय एमडी सुनीता पांडे, अध्यक्ष बी भट्ट व प्रधानाचार्य एल एम कांडपाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं ।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply