दिल्ली के फेमस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी वाले सेंटर में 2019 के सूरत कांड होने से बचा।

Spread the love

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मशहूर दिल्ली के मुखर्जी नगर की एक कोचिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। तीसरी मंजिल से छात्र खिड़की तोड़कर रस्सी से लटककर नीचे उतरने लगे। लड़के ही नहीं, लड़कियां भी विंडो एसी के सहारे उतरती गईं। हालांकि ये इतना आसान नहीं था। दो तरफ से रस्सी से लटके छात्र एक-एक कर उतर रहे थे।इस दौरान 4 छात्रों के घायल होने की भी खबर है.

अभी आग पर काबू पा लिया गया है. घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया है, हालांकि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है.बताया जा रहा है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी इलाके के पास इस इमारत 12 बजे आग लगी. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि इमारत में आग लगने के बाद कैसे छात्र अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से लटक लटक कर कूद रहे हैं.

पुलिस के मुताबिक, तीसरी मंजिल में एक बिजली के मीटर में आग लगी थी. हालांकि, आग बड़ी नहीं थी, लेकिन धुंआ उठने के बाद बच्चे पैनिक हो गए और बिल्डिंग से पीछे के रास्ते से उतरने लगे. छात्र रस्सी के सहारे इमारत से नीचे उतरे. इस दौरान 4 छात्र जख्मी भी हो गए.

इससे पहले मई 2019 में सूरत के सरथाना स्थित तक्षशिला कॉम्प्लेक्स में स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगी थी. षण अग्निकांड में 20 छात्रों की जान चली गई थी. जबकि इतने ही छात्र घायल हुए थे.

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply