प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती व क्षेत्रीय समस्यओ को लेकर कुमाऊं कमिश्नर से समाजसेवियों व चैटरनेताओं ने की मुलाक़ात।

Spread the love

प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती व क्षेत्रीय समस्यओ को लेकर कुमाऊं कमिश्नर से समाजसेवियों व चैटरनेताओं ने की मुलाक़ात।


हल्द्वानी ।

लंबे समय से डीएलएड प्रशिक्षु बेरोजगार युवाओं की मांग चली आ रही थी कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती तत्काल निकाली जाए,मगर लोकसभा चुनाव हो जाने के कारण उक्त भर्ती लटकी रह गयी, जब डीएलएड प्रशिक्षु बेरोजगार युवाओं को कहीं से आस नजर नहीं आई तो कुमाऊं दौरे पर आए उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार को युवाओं व डीएलएड प्रशिक्षु बेरोजगार युवाओं ने ज्ञापन सौप मांग की थी की प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लगभग 22,000 पद सर्जित हैं जिसमें से लगभग 11,000 पद वर्तमान में खाली है, इन पदों को तत्काल भरा जाए क्योंकि आरटीई अधिनियम के तहत कुल सृजित पदों के केवल 10% पद ही खाली रह सकते हैं,
जबकि 2024 में प्राथमिक शिक्षकों की रिक्तियां का प्रतिशत बढ़कर 22% के करीब हो चुकी हैं, जो आरटीई अधिनियम का खुला उल्लंघन है वह इस पर तत्काल भर्ती निकाल उत्तराखंड में हजारों डीएलएड बेरोजगार युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए ।
उक्त मांग को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार ने कोर कमेटी के सदस्यों से इस पर तत्काल कार्रवाई के आदेश किए थे।


जिसके बाद इस मांग के साथ-साथ अन्य क्षेत्रीय समस्याओं पर भी कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को उत्तराखंड बेरोजगार संघ की कोर टीम व टीम बॉबी पवार की कोर कमेटी के सदस्य पीयूष जोशी व वर्तमान में कुमाऊ विश्विद्यालय छात्र महासंघ उपाध्यक्ष सचिन फुलारा ने ज्ञापन सौप तत्काल कार्यवाही की मांग की ।
इस दौरान मंडल आयुक्त दीपक रावत ने उन्हें आश्वासन दिया कि प्राथमिक शिक्षको के कुमाऊं में जितने भी पद रिक्त होंगे इसकी पूरी सूचना वह तीन से चार दिनों में शासन को पुनः भेज देंगे साथ हि वाह अयोग व विभाग के उच्च अधिकारियों से अभ्यर्थियों की समस्या को देखते हुए संवाद करते हुए तत्काल आचार संहिता हटने के बाद प्राथमिक शिक्षा भर्ती को निकालने का निवेदन भी करेंगे ।


इसके साथ ही उन्होंने अन्य क्षेत्रीय समस्याओं पर भी आश्वास्त किया कि जल्द उनका भी निराकरण किया जाएगा।
इसके साथ-साथ छात्र-छात्राओं व अन्य क्षेत्रीय समस्याओं पर बात रखते हुए छात्र महासंघ उपाध्यक्ष सचिन फुलारा ने क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के साथ-साथ, भूमाफियाओं की सक्रियता सहित कई अन्य मुद्दों पर कुमाऊं आयुक्त से कार्यवाही की मांग की।
जिस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध होते ही आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


इस दौरान समाजसेवी पीयूष जोशी छात्र महासंघ उपाध्यक्ष सचिन फुलारा समाजसेवी विनीत कबडाल आदि लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply