लमगड़ा ब्लॉक के गांव में एक मकान के टूटने से आधा दर्जन जानवरों की दब कर मैत विधायक नेकिया दौरा।

Spread the love

2 दिन पूर्व आई भारी बरसात के चलते जागेश्वर विधानसभा के दर्जनों गांव के कई घर टूट गए तथा कई में दरारें आ गई क्षेत्रीय विधायक ने किया मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण और आर्थिक सहयोग का दिया भरोसा।

दन्या संवाददाता– जागेश्वर विधानसभा के विधायक मोहन सिंह मेहरा ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण।
विगत दो तीन पहले क्षेत्र में हुई भयंकर वारिश से क्षेत्र के दर्जनों गांवों में लोगो के मकान ढहने, रास्तो के टूटने और मकानों के आंगन दिवलो के गिरने की तमाम सूचनाएं आपदा प्रबंधन को गयी।


जागेश्वर विधानसभा के विधायक मोहन सिंह मेहर ने रविवार व सोमवार को धौलादेवी ब्लाक के ग्राम पंचायत चगेठी, दसौला बडियार, गुणादित, पाली, जिगोलितोली सहित दर्जनों गांवों में जायजा लिया और आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगो को राहत देने का आस्वासन दिया और आपदा से प्रभावित योजनाओ की जानकारी भी संबंधित विभागों को दी गयी।
रविवार को लमगड़ा ब्लाक के ग्राम पंचायत टिकर के तोक देवली निवासी हरिप्रिया देवी का दो मंजिला मकान जमीदोज हो गया। बूढ़ी महिला को पड़ोसियों ने बचा लिया।लेकिन गोठ में बधे दो बैल और गाय को निकलने में असमर्थ रहे। जिनकी दब कर मौत हो गयी। विधायक मेहरा ने घटना स्थल का जायजा लेकर पीड़ित महिला की मदद कर उनके खाने और रहने की व्यवस्था पडोस में करवाही।


मकान के मलवे में दबे जानवरों को निकालने के लिए विभाग से संपर्क कर जेसीबी मशीन बुलाई गई। जानवरों को निकालने का रेसक्यो अभियान चलाया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत चुपड़ा, पीतना सहित खौडी ग्राम पंचायत आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया।
ग्राम पंचायत चगेठी के ग्राम प्रधान पति सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया तीन दिन पहले हुई अतिवृष्टि से ग्राम पंचायत के कई रास्ते मकान की सुरक्षा दीवाल सहित पानी लाइने ध्वस्त हो गयी जिसकी जानकारी प्रशासन व क्षेत्रीय विधायक को दी गयी। क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह मेहरा ने आपदा ग्रस्त जगहों का स्थलीय जायजा लिया और सम्बनिधत अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रभावित लोगों को विभागीय निरीक्षण कर उचित कार्यवाही की जाय।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply