केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रुद्रपुर काठगोदाम नेशनल हाईवे के अधिकारियों को समयबद्धता व गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया।

Spread the love

लालकुआं/हल्द्वानी – 17 जून, 2023 केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट ने शनिवार को रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग के लालकुआं क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण किया। केन्द्रीय मंत्री श्री भटट ने बताया कि रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग का निर्माण पूर्व में सदभावना इंजीनियरिंग लिमिटेड कम्पनी को दिया गया था कम्पनी द्वारा सससम कार्य पूर्ण नही करने पर अब गाबर कंस्ट्रक्शन कम्पनी को कार्य सौंपा गया है।

उन्होंने कहा रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग का कार्य प्रारम्भ हो गया है जो दिसम्बर 2023 तक पूर्ण हो जायेगा। उन्होंने एनएच के अधिकारियों के साथ ही कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कार्य समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा सडक बनाने के जो पैरामीटर बनाये गये है उसके अनुरूप ही सडक का निर्माण हो कोताही होने पर एनएच के अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा सडक निर्माण पूर्ण होने पर दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी वही आमजनता के साथ ही देश व विदेश से उत्तराखण्ड में आने वाले पर्यटनों को भी हाईवे मार्ग बनने से आवागमन मंे सुगमता मिलेगी।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, नारायण सिंह बिष्ट,दीपक जोशी, मुकेश बेलवाल, हेमन्त नरूला,धनसिंह बिष्ट, सुरेन्द्र लोटनी, संजय शर्मा, राजकुमार, ईओ राहुल सिंह, कार्यदायी संस्था के इंजीनियर जोगेन्दर सिंह, तुषार गुप्ता के साथ ही एनएच के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच ऐतिहासिक एमओयू: कुमाऊं व नागा रेजिमेंट के सैनिकों और परिवारों को मिलेगी असीमित छात्रवृत्ति

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी: कुमाऊं क्षेत्र के सशस्त्र बल समुदाय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी…

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    Leave a Reply