आज बृहस्पति, पृथ्वी और सूर्य लगभग एक सीधी रेखा में होंगे।

Spread the love

इन दिनों अगर आप सूर्यास्त के बाद रात में खुले आसमान में देखें तो आपको 2 खगोलीय पिंड अन्य सभी तारों की तुलना में अधिक चमकदार दिखाई देंगे। पश्चिम दिशा में होगा चमकीला शुक्र और पूर्व दिशा से बृहस्पति का उदय हो रहा होगा। 6 दिसंबर को बृहस्पति पृथ्वी के सबसे नजदीक (लगभग 61.1 करोड़ किमी दूर) होगा। साथ 7 दिसंबर को यह पृथ्वी के खगोलीय विरोध में होगा अर्थात बृहस्पति, पृथ्वी और सूर्य लगभग एक सीधी रेखा में होंगे। इस रात बृहस्पति सूर्यास्त के साथ उगेगा और सूर्योदय के के साथ अस्त होगा यानी की पूरी रात तक आसमान में होगा। परिणामस्वरूप नैनीताल से 13 घंटों से भी ज्यादा समय तक इसे देखा जा सकता है। चूँकि बृहस्पति 10 घंटों से भी कम समय में अपना एक चक्कर पूरा करता है, इन दिनों एक रात में इसकी पूरी सतह देखी जा सकती है।

नैनीताल स्थित आर्यभट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) खगोल विज्ञान में एक अग्रणी शोध संस्थान है। यहाँ के साफ और अंधेरे आसमान का लाभ लेते हुए एस्ट्रोफोटोग्राफर्स का एक दल दिल्ली और आसपास के इलाकों से एरीज आया हुआ है। दल की अगुवाई विख्यात एस्ट्रोफोटोग्राफर अजय तलवार कर रहे हैं। एरीज के जनसंपर्क विभाग के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया कि एरीज और एस्ट्रोफोटोग्राफर्स का यह दल मिलकर 6 और 7 दिसंबर को बृहस्पति की पूरी सतह की फोटोग्राफी करेंगे। यह प्रयास खगोल विज्ञान में लोगों की रुचि और खगोल पर्यटन में देवभूमि उत्तराखंड के महत्व को बढ़ाने में सहायक होगा।

  • Related Posts

    प्रतिभाओ को मिला सम्मान: राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के विज्ञान संकाय द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

    Spread the love

    Spread the love राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में दिनांक 25 अप्रैल 2026 एवं 27 अप्रैल 2026 को शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विज्ञान संकाय…

    हल्द्वानी में ‘अपण पहाड़’ कार्यक्रम: पहाड़ी स्वाद और सांस्कृतिक विरासत का होगा प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the love हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के होटल एवं हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट विभाग की ओर से 11 मई 2026, सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम “अपण पहाड़ – हमारा स्वाद,…

    Leave a Reply