राज्य स्तरीय फिनस्विमिंग ट्रायल 22 जून को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में।

Spread the love

■ नारायण सिंह रावत
हल्द्वानी। उत्तराखंड फिनस्विमिंग एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय फिनस्विमिंग ट्रायल दिनांक 22 जून को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार स्थित तरणताल मे प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जायेगा।

उत्तरखंड फिनस्वीमिंग एसोसिएशन के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी अनिलदीप महल ने बताया कि फिनस्विमिंग एक पानी के नीचे का खेल है जिसमें चार तकनीकों से युक्त तैराकी शामिल है जिसमें या तो पानी की सतह पर स्नोर्कल का उपयोग करके या तो मोनोफिन या बिफिन के साथ या मोनोफिन के साथ पानी के नीचे या तो सांस रोककर या ओपन सर्किट स्कूबा डाइविंग उपकरण का उपयोग करके तैरना शामिल है।

इसे 1981 से विश्व खेलों में एक ट्रेंड स्पोर्ट के रूप में भी प्रदर्शित किया गया है और जून 2015 में 2015 के यूरोपीय खेलों में प्रदर्शित किया गया था। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार स्थित तरणताल मे इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी वर्गो की बायफिन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

उत्तराखंड फिनस्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिलदीप महल ने ये भी जानकारी दी कि फिनस्विमिंग एक उभरता हुआ खेल है और इसमें खिलाड़ियों को करियर बनाने की खूब संभावनाएं है। विगत दो वर्षो मे उत्तराखंड राज्य की टीम ने अंडरवाटर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया(USFI) द्वारा पुणे और गोवा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मे टीम उत्तराखंड ने लगभग 20 पदकों को जीत कर शानदार प्रदर्शन किया है इस वर्ष भी प्रदेश के तैराकों से एक अच्छे प्रदर्शन की आशा है।

हम चाहते है की खिलाड़ी इसमें बढ़चढ़ के हिस्सा ले। खिलाड़ियों के हित को ध्यान मे रखते हुए इस प्रतियोगिता के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। जरूरी जानकरी दी कि इस प्रतियोगिता में चयनित होने वाले खिलाड़ी USFI द्वारा अगस्त माह में होने वाली राष्ट्रीय फिनस्विमिंग चैंपियनशिप मे हिस्सा ले सकें।

  • Related Posts

    ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच ऐतिहासिक एमओयू: कुमाऊं व नागा रेजिमेंट के सैनिकों और परिवारों को मिलेगी असीमित छात्रवृत्ति

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी: कुमाऊं क्षेत्र के सशस्त्र बल समुदाय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी…

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    Leave a Reply