युवा पत्रकार व एनयूजे के प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश उपाध्याय को मिलेगा राज्यपाल पुरुस्कार

Spread the love

■ नारायण सिंह रावत बागेश्वर। कोरोना काल में लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने व दिन रात पीड़ितों को राशन व अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध करने वाले रेडक्रॉस बागेश्वर के पांच सदस्यों को आगामी 30 जून को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिनमें युवा पत्रकार एवं नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश उपाध्याय का नाम भी शामिल है।

कोरोना काल में बागेश्वर रेडक्रॉस के सचिव आलोक पांडेय के नेतृत्व में बागेश्वर रेडक्रॉस के द्वारा दिन रात पीड़ितों की मदद के लिए काम किया गया। बाहरी मजदूर हो या स्थानीय गरीब, असहाय लोगों की मदद को 24 घंटे काम करने वाले इन सदस्यों को भारतीय रेडक्रॉस समिति के द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया है। सभी सदस्यों को माननीय राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।इन सदस्यो में बागेश्वर के युवा पत्रकार व नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश संगठन मंत्री, रेडक्रॉस बागेश्वर के कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय भी शामिल है। उनके द्वारा कोरोना काल में दिन रात लोगो की सेवा की गई। उस दौरान अपने मानवीय धर्म को निभाते हुए पत्रकार जगदीश उपाध्याय ने बाहरी मजदूर हो या स्थानीय गरीब असहाय लोगो को उनके कमरे और घर तक राशन व कोविड उपकरण उपलब्ध कराए।

इनके द्वारा अभी तक 18 बार रक्तदान भी किया जा चुका है। जो अभी डभी अनवरत जारी है। उनके द्वारा रक्तदान के लिए सभी से आगे आने की भी अपील गई है।रेडक्रॉस बागेश्वर के वाइस चेयरमैन व भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवाण, सक्रिय सदस्य व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद तिवारी, बागेश्वर के ही युवा व तेज तर्रार सदस्य प्रमोद जोशी व वरिष्ठ सदस्य बी एल वर्मा को भी राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

उक्त सभी को रेडक्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के चेयरमैन कुंदन टोलिया, महासचिव हरीश शर्मा, जिलाधिकारी बागेश्वर अनुराधा पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट, महासचिव सुनील मेहता, विधायक सुरेश गड़िया, चेयरमैन बागेश्वर संजय साह जगाती, प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण आदि ने बधाई और शुभकामनाए दी हैं।

  • Related Posts

    ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुँच रही आधुनिक विज्ञान शिक्षा : विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति की अनूठी पहल

    Spread the love

    Spread the love रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत की विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति (Science Popularisation Cell) ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और नवीनतम शोध से जोड़ने के…

    ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव में डबराल-पंत की जोड़ी ने लगाई हैट्रिक, कैंडा ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

    Spread the love

    Spread the love ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव में डबराल-पंत की जोड़ी ने लगाई हैट्रिक, कैंडा ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन हल्द्वानी। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन जनपद…

    Leave a Reply