अंग्रेजी शराब की दुकान के खिलाफ ओवररेटिंग में 50000 जुर्माना

Spread the love

■नारायण सिंह रावत सितारगंज। सिसईखेड़ा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के खिलाफ आबकारी विभाग ने कड़ी कार्यवाही की है। विभाग में ओवर रेटिंग पर दुकान मालिक के खिलाफ 50,000 का जुर्माना लगाया है। विभाग की कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मचा है। सिसई खेड़ा में अंग्रेजी शराब की दुकान है। इस दुकान पर लगातार ओवर रेटिंग की शिकायत आबकारी विभाग को मिल रही थी।

एक ग्राहक ने दुकान पर शराब की ओवर रेटिंग का वीडियो बना लिया था। उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर आबकारी इंस्पेक्टर नितिन शर्मा ने दुकान मालिक के खिलाफ 50000 का जुर्माना लगाया है। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि दुकान पर ओवर रेटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। मामले की जांच के बाद दुकानदार के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की गई है। अगर किसी दुकान पर ऐसी शिकायत आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply