नैनीताल: राशनकार्ड जांच शुरू, सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़

Spread the love

नैनीताल : जिलाधिकारी नैनीताल वंदना के आदेश के अनुपालन में पूर्ति विभाग नैनीताल द्वारा जनपद के अन्तर्गत प्रचलित राशनकार्डो का सत्यापन एवं घेरलू एल0पी0जी0 सिलेण्डरों की कालाबाजारी/दुरूपयोग के रोकथाम हेतु अलग-अलग स्थानों में सघन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत बिलाली मस्जिद लाईन नं0 07 के निकट अवैध रूप से गैस रिफलिंग होने की शिकायत प्राप्त होने पर पूर्ति निरीक्षक द्वारा मौके पर पाए गये 06़ घरेलू गैस सिलेण्डर, जिसमे 04 भारत कम्पनी के, व 04 एचपी कम्पनी 01 इण्डेन कम्पनी, 02 इलैक्ट्रॉनिक कॉटा, 01 मोटर पम्प मय 02 पाईप 02 नोजल व 01 रेगुलेटर को जब्त सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज की गई।

इसके पश्चात टीम द्वारा बंजरान मस्जिद लाईन नं0 06 के निकट अवैध रूप से गैस रिफलिंग करते हुए मौके पर पाये गये। पूर्ति निरीक्षक द्वारा मौके पर अवैध रिफलिंग उपकरण 01 इलैक्ट्रॉनिक कॉटा, 01 घरेलू गैस सिलेण्डर, एक मोटर जब्त कर अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।


इसी क्रम में राशनकार्डो के सत्यापन कार्य में दिनांक 02.05.2025 को कालाढूंगी एवं रामनगर क्षेत्रान्तर्गत घर-घर जाकर राशनकार्डो का सत्यापन कार्य किया गया, जिसमें कुल 269 राशनकार्डो की जांच करने पर प्राथमिक परिवार योजना के 22, अन्त्योदय योजना के 03, तथा राज्य खाद्य योजना के 07, सहित कुल 32 राशनकार्ड धारक अपात्र पाये गये। जनपद नैनीताल में दिनांक 02.05.2025 तक कुल2645 राशनकोर्डो का सत्यापन किया जा चुका है, जिसमें समस्त योजनाओं के कुल 372 कार्डधारक अपात्र पाये गये।

Related Posts

डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

Spread the love

Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

Leave a Reply