ब्रेकिंग न्यूज: उत्तरकाशी के गंगनानी में हेलीकॉप्टर हादसा, 5 लोगों की मौत की आशंका

Spread the love

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। मंगलवार सुबह गंगनानी क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार पांच लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। राहत और बचाव कार्यों के लिए रेस्क्यू टीमें मौके की ओर रवाना हो चुकी हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें घटना स्थल तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन दुर्गम पहाड़ी इलाका होने के कारण राहत कार्यों में चुनौतियाँ आ सकती हैं।

घटनास्थल से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है, लेकिन चश्मदीदों के मुताबिक हेलीकॉप्टर ने अचानक संतुलन खोया और जंगल के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

राज्य सरकार ने घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी घटना पर निगरानी रखी जा रही है।

Related Posts

लालकुआं के बिन्दुखत्ता से 43 वर्षीय भुवन चन्द्र लापता, परिजनों ने कोतवाली में दर्ज कराई गुमशुदगी

Spread the love

Spread the love​ ​लालकुआं (नैनीताल)। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांधी नगर, बिन्दुखत्ता निवासी एक 43 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने…

खुटानी-पहाड़पानी स्टेट हाईवे बना ‘गड्ढों का अजायबघर’, 9 करोड़ के टेंडर के बाद भी हालत बेहाल।

Spread the love

Spread the love कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र की मुख्य सड़क पर भारी गड्ढे, जनता परेशान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने दिया धरना का अल्टीमेटम हल्द्वानी/ भवाली। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में…

Leave a Reply