उत्तरकाशी में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा : 6 की मौत, 1 घायल एयरलिफ्ट

Spread the love

हेलीकॉप्टर दुर्घटना : उत्तरकाशी में छह की मौत, एक घायल को एयरलिफ्ट कर भेजा गया एम्स ऋषिकेश
मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा सचिव ने संभाली कमान, एसईओसी से रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी

देहरादून, 8 मई। उत्तरकाशी जनपद के गंगनानी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एरोट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन तुरंत सक्रिय हुए और पूरी टीम के साथ यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) पहुंचे।

सचिव सुमन ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी मेहरबान सिंह बिष्ट से संपर्क कर राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली और एसईओसी से ग्राउंड जीरो पर मौजूद टीमों से लगातार अपडेट लेते रहे।

घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है, जब एरोट्रांस का हेलीकॉप्टर गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एसईओसी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत जियो कोऑर्डिनेट्स जुटाए ताकि एयर सपोर्ट में कोई रुकावट न आए। राहत व बचाव कार्यों में एयर एम्बुलेंस की मदद ली गई, जिसके जरिए घायल यात्री को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

कंट्रोल रूम में सचिव सुमन के साथ अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, डीआईजी स्तर के अधिकारी एवं क्रियान्वयन प्रमुख राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो. ओबैदुल्लाह अंसारी, स्वास्थ्य विभाग के आपदा नोडल अधिकारी डॉ. बिमलेश जोशी, एसईओसी प्रभारी रोहित कुमार समेत विशेषज्ञ अधिकारी मौजूद रहे।

मृतकों के शवों को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। घटनास्थल पर कार्यों का मूल्यांकन करने वाले अधिकारियों में डॉ. वेदिका पंत, डॉ. पूजा राणा, मनीष भगत, हेमंत बिष्ट व तंद्रिला सरकार भी उपस्थित रहे।

Related Posts

ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच ऐतिहासिक एमओयू: कुमाऊं व नागा रेजिमेंट के सैनिकों और परिवारों को मिलेगी असीमित छात्रवृत्ति

Spread the love

Spread the loveहल्द्वानी: कुमाऊं क्षेत्र के सशस्त्र बल समुदाय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी…

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Spread the love

Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

Leave a Reply