सनातन धर्म मंदिर में श्रीमदभागवत कथा प्रारम्भ-कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधिवत पूजन कर किया शुभारम्भ।

Spread the love

06 जुलाई से 12 जुलाई तक प्रीतिदिन होंगी भागवत-151 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।

नारायण सिंह रावत सितारगंज| श्री सनातन धर्म मंदिर में सावन मास के पवित्र महीने की शुरुआत पर धर्म प्रेमियों द्वारा 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमदभागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान कथा का आयोजन किया जा रहा है। व्यास गद्दी पर विराजमान भागवत का विधिवत पूजन केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वैदिक मन्त्रोंचार के साथ किया।

पूजन के तत्पश्चात 151 महिलाओ द्वारा भव्य कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर व्यास गद्दी पर कलश स्थापित किये।मंदिर के अध्यक्ष रोशन लाल अग्रवाल ने बताया कि श्रीधाम वृन्दावन से पधारे पंडित रामजी महाराज के मुखार विंद से प्रीतिदिन शाम 3 बजे से 6 बजे तक सुन्दर कथा का गुणगान होगा।

कलश यात्रा में शिवकुमार मित्तल,रोशन लाल अग्रवाल,सुरेश अग्रवाल,सुरेश सिंघल,राजाराम सिंघल,कमल जिंदल,महेश मित्तल,राकेश त्यागी,नवीन भट्ट, दीपक भारद्वाज,राजेंद्र मित्तल,भीमसेन गर्ग,सुरेश जैन,नरेश कंसल,शीतल सिंघल,पियूष गर्ग,पवन गुप्ता, मथुरा प्रसाद तिवारी,रजत गर्ग,रवि ठाकुर,रवि रस्तोगी,गुरजीत सिंह,किशन मित्तल,विशन स्वरुप जिंदलजगवीर सिंह,भगवान सिंह भंडारी,अजय कौशल,नरेन्दर गुप्ता, जमुना प्रसाद साहू, संजय गर्ग,जितेंद्र गोयल, गौरव गोयल,सुरेश गुप्ता,जीवन बोरा,सुरेश गर्गपंडित यशोधर शर्मा,राकेश मित्तल,राजकुमार सिड़ाना,धर्मा देवी,श्वेता मित्तल,मधु गोयल शकुंतला मित्तल,बाला मित्तल,श्वेता गोयल, साक्षी गोयल,सीमा अग्रवाल, मीना गोयल,मोहिनी गोयल,निशा गोयल,उपमा गोयल,तन्वी जैन,लक्ष्मी सिंघल आदि उपस्थित रहे!

  • Related Posts

    ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच ऐतिहासिक एमओयू: कुमाऊं व नागा रेजिमेंट के सैनिकों और परिवारों को मिलेगी असीमित छात्रवृत्ति

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी: कुमाऊं क्षेत्र के सशस्त्र बल समुदाय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी…

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    Leave a Reply