नई जिम्मेदारियों के साथ भाजपा की हल्दूचौड़ इकाई मैदान में पूरी तैयारी से उतरी

Spread the love

हल्दूचौड़ भाजपा मंडल ईकाई का गठन, रोहित दुम्का उर्फ विजय ने सौंपी अहम जिम्मेदारियां

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट

लालकुआं। हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का उर्फ विजय ने भाजपा मंडल ईकाई की घोषणा कर संगठन को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने मंडल में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां कर टीम को मजबूती प्रदान की है।

घोषणा के अनुसार अशोक पढ़ालनी, सरिता जड़ौत, गोपाल जोशी और हयात आडेजा को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजकुमार फूलारा और मनोज रावत को मंडल महामंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

मंडल मंत्री पद की जिम्मेदारी दीवान सिंह पंवार, विनोद भट्ट, सुरेंद्र सिंह मनवाल और मेघा त्रिपाठी को दी गई है। राहुल जोशी को मंडल का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। गोपाल पांडे को मंडल कार्यालय मंत्री और दिनेश राणा को मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।

आईटी संयोजक की भूमिका सुनील तिवारी निभाएंगे, जबकि युवा नेता कार्तिक बमेठा सोशल मीडिया संयोजक के रूप में संगठन को मजबूती देंगे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊर्जा देने की बात कही।
यह घोषणा आगामी चुनावी रणनीतियों और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

Related Posts

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में वर्चुअल लैब कार्यशाला का आयोजन, ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए विज्ञान शिक्षा के नए अवसर खुले

Spread the love

Spread the love राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आज बी.एससी. एवं एम.एससी. विद्यार्थियों के लिए वर्चुअल लैब कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने…

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में शोध प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम सम्पन्न, छात्रों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Spread the love

Spread the love रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय शोध प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम का सफल समापन हो गया। इस शैक्षणिक आयोजन में बी.एससी.…

Leave a Reply