अज्ञात वाहन ने छीनी सांसें: युवक की दर्दनाक मौत, सिर कुचलने से पहचान मुश्किल

Spread the love

लालकुआं: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट
निकटवर्ती क्षेत्र सुभाष नगर और शमशान घाट के बीच रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 5 बजे किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पर पैदल चल रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह कुचल गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन का पहिया युवक के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शिनाख्त कर पाना मुश्किल हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं भेजा। जहां युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। तीन घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय सूत्रों का मानना है कि हादसा संभवतः वाहन चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति अपने परिचित के लापता होने की सूचना दे तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आकर शव की शिनाख्त में मदद करें।

फिलहाल अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

Related Posts

डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

Spread the love

Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

Leave a Reply