अपराध से पहले गिरफ्तारी: आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Spread the love


डार्बी ग्राउंड के पास तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया आर्म्स एक्ट में मुकदमा

लालकुआं। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए डार्बी ग्राउंड के पास एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

मंगलवार को हरियावां चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शंकर नयाल गश्त पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि एक युवक डार्बी ग्राउंड के पास अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, जिसे दौड़ाकर दबोच लिया गया।

तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान घनश्याम कश्यप पुत्र महिपाल कश्यप निवासी नई बस्ती अंबेडकरनगर-1 के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शंकर नयाल के साथ कांस्टेबल आनन्द पुरी और चंद्रशेखर भी शामिल रहे।

रिपोर्ट मुकेश कुमार


Related Posts

खुटानी-पहाड़पानी स्टेट हाईवे बना ‘गड्ढों का अजायबघर’, 9 करोड़ के टेंडर के बाद भी हालत बेहाल।

Spread the love

Spread the love कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र की मुख्य सड़क पर भारी गड्ढे, जनता परेशान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने दिया धरना का अल्टीमेटम हल्द्वानी/ भवाली। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में…

क्या आपके हस्ताक्षर बता सकते हैं आपके मन के राज?जीएमसी हल्द्वानी के युवा डॉक्टर का अनोखा शोध बना चर्चा का विषय

Spread the love

Spread the love हस्ताक्षर, व्यक्तित्व और मनोविज्ञान के संबंध पर कार्य कर रहे हैं डॉ. सौरभ प्रकाश सिंह; 5000 से अधिक लोगों के हस्ताक्षरों का अध्ययन, 1100+ प्रतिभागियों पर विस्तृत…

Leave a Reply