फर्ज की राह पर शहीद हुआ लाइनमैन: करंट लगने से दर्दनाक मौत

Spread the love

बिंदुखत्ता निवासी युवा लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र में सोमवार शाम एक हृदयविदारक हादसे में 28 वर्षीय युवा लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर फॉल्ट ढूंढने के दौरान अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो जाने से यह हादसा हुआ। युवक की मौत की सूचना से जहां परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम लगभग 6 बजे बिंदुखत्ता क्षेत्र के तिवारीनगर चित्रकूट निवासी सुनील सिंह दानू हाटाग्राम क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण लाइन में फॉल्ट ढूंढ रहे थे। इसी दौरान अचानक विद्युत लाइन में करंट दौड़ गया, जिससे सुनील पोल से नीचे गिर पड़े और बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना विद्युत विभाग को दी तथा सुनील को गम्भीर अवस्था में हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्व. सुनील सिंह दानू बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी मंजू देवी, चार वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ, तीन वर्षीय पुत्री निहारिका, पिता कुंवर सिंह दानू, माता कमला देवी और बड़ा भाई करन दानू (जो फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं) हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता इंतजार अली ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा संभवतः लाइन में बैक करंट आने के कारण हुआ है। वहीं एसडीओ संजय प्रसाद ने कहा कि सुनील ने लाइट बंद होने की सूचना मिलने पर ब्रेकडाउन लिया था और फॉल्ट चेक करते समय यह हादसा हुआ। उन्होंने चिकित्सालय पहुंचकर मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की और गहरा दुःख व्यक्त किया।

सुनील सिंह की आकस्मिक और दर्दनाक मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोग और सहकर्मी इस घटना से स्तब्ध हैं तथा प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

Spread the love

Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

Leave a Reply