खबर का असर: कल की खबर बनी आधार, आज बिंदुखत्ता में मेडिकल स्टोर्स और क्लिनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी

Spread the love

औचक निरीक्षण में पाई गईं अनियमितताएं, मेडिकल स्टोर संचालकों को चेतावनी

मुकेश कुमार (लालकुआं), 03 जून 2025:
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल के आदेशानुसार आज बिंदुखत्ता क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोर्स और क्लिनिकों का औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्वेता भण्डारी, एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र पंत, तथा कनिष्ठ सहायक अभिषेक सौदे की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

निरीक्षण के दौरान जिन क्लिनिकों और मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया, उनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित शामिल थे:

  1. मनोहर मेडिकल (बंगाली क्लिनिक)
  2. गंगवार मेडिकल क्लिनिक
  3. ख़ुशी मेडिकल स्टोर
  4. जोशी मेडिकोज

निरीक्षण के दौरान इन प्रतिष्ठानों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं, जिनमें लाइसेंस से संबंधित दस्तावेजों की अनुपलब्धता, नियमानुसार पंजीकरण न होना, अनधिकृत औषधियों की बिक्री और रिकॉर्ड संधारण में लापरवाही प्रमुख रही।

टीम द्वारा सभी संबंधित संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि वे आगामी तीन कार्य दिवसों के भीतर अपने समस्त वैध दस्तावेजों सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल कार्यालय में उपस्थित हों, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स एवं क्लिनिक संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Posts

डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

Spread the love

Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

Leave a Reply