रोहित नेगी हत्याकांड: मुजफ्फरनगर में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाश घायल

Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज
देहरादून: भाजपा नेता रोहित नेगी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में घायल हुए दोनों आरोपी

देहरादून में भाजपा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। देहरादून पुलिस और अपराधियों के बीच मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ हुई, जिसमें हत्या में शामिल दोनों आरोपी घायल हो गए हैं।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोहम्मद अजहर त्यागी और आयुष कुमार को गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताते चलें कि भाजपा नेता की हत्या के बाद लोगों में भारी आक्रोश था और लगातार एनकाउंटर की मांग उठ रही थी। जनता के दबाव और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई की।

मुठभेड़ के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपी रोहित नेगी की हत्या में सीधे तौर पर शामिल थे और कई दिनों से फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इनका पीछा किया और मुजफ्फरनगर के पास मुठभेड़ हुई।

फिलहाल पुलिस की टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश भी जारी है।

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply