तराई पूर्वी वन प्रभाग का शिकंजा: शांतिपुरी में अवैध लकड़ी से भरी पिकअप जब्त, 21 सागौन के पेड़ कटे पाए गए

Spread the love

तराई पूर्वी वन प्रभाग का शिकंजा: शांतिपुरी में अवैध लकड़ी से भरी पिकअप जब्त, 21 सागौन के पेड़ कटे पाए गए

लालकुआं।
तराई पूर्वी वन प्रभाग द्वारा गुरुवार को अवैध लकड़ी तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की गई। वन सुरक्षा दल ने शांतिपुरी नंबर-3 क्षेत्र से अवैध रूप से की जा रही लकड़ी तस्करी का पर्दाफाश करते हुए बेशकीमती मिश्रित कोकाट लकड़ी से भरी एक पिकअप को जब्त किया है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा दस्ते ने शांतिपुरी नंबर 3 से आ रही पिकअप (UK18 CA 1774) को रोकने का प्रयास किया। वन विभाग की टीम को देख वाहन चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जब्त वाहन की तलाशी लेने पर उसमें मिश्रित कोकाट लकड़ी के लट्ठे लदे मिले। वाहन से संबंधित किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज उपलब्ध न होने पर उसे डॉली रेंज परिसर में सुरक्षित रूप से खड़ा कर दिया गया।

इसी के साथ वन सुरक्षा दल की गश्ती टीम ने एक और बड़े अनियमितता का खुलासा किया। शांतिपुरी नंबर-3 स्थित नाँप भूमि में स्वीकृत 8 सागौन वृक्षों के स्थान पर 21 वृक्षों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। इससे स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि इस कृत्य में विभागीय मिलीभगत की भी आशंका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और अग्रिम कार्रवाई प्रक्रिया में है।

वन अधिकारियों का कहना है कि लकड़ी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। क्षेत्र में तेजी से फल-फूल रहे इस अवैध कारोबार पर अब विभाग सख्त रुख अपनाने के मूड में है।

इस कार्रवाई में वन सुरक्षा प्रभारी नवीन रैकवाल, वन दरोगा निर्मल रावत, दिनेश पंत और वाहन चालक श्याम सिंह राणा शामिल रहे। दोनों मामलों में दोषियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट: मुकेश कुमार

Related Posts

चोरी की वारदातें: लालकुआं में सुरक्षा की चिंता बढ़ी, प्रशासन की सक्रियता जरूरी

Spread the love

Spread the loveबसंत पांडेलालकुआं क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पश्चिमी राजीव नगर और सुभाष नगर क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरी की…

कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर चोरों ने की बड़ी चोरी, 24 तोला जेवर गायब घटना दवाई फर्म सुभाष नगर

Spread the love

Spread the love दवाई फॉर्म, सुभाष नगर के समीप घर में चोरी: 22 तोला सोना और 4 तोला चांदी उड़ाई लालकुआ।दवाई फॉर्म, सुभाष नगर के समीप निवासी गोधन सिंह बिष्ट…

Leave a Reply