मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तराखंड में अगले 7 दिन सावधानी जरूरी

Spread the love

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, अगले सात दिन सावधानी जरूरी
गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

देहरादून, 16 जून (18:30 IST)। उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है और आने वाले सात दिनों में राज्यभर में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 16 जून से 22 जून तक राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ तेज हवाएं तथा बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 16 और 17 जून को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि शेष क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। 18 जून को गढ़वाल के पहाड़ी जिलों और कुछ मैदानी हिस्सों में वर्षा संभावित है। 19 जून को कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों और गढ़वाल के कई इलाकों में बारिश होगी। 20 जून को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधमसिंहनगर, नैनीताल व चंपावत समेत पूरे राज्य में बारिश होने के संकेत हैं। 21 और 22 जून को उत्तराखंड के सभी जिलों में व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है।

तापमान को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2-3 दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, इसके बाद इसमें गिरावट आ सकती है।

वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी भी जारी की है।

  • 16 जून को नैनीताल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं।
  • 17 जून को नैनीताल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और चमोली में भारी बारिश का अलर्ट है।
  • 18 जून को बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
  • 19 जून को नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी भारी वर्षा की संभावना है।
  • 20 जून को देहरादून और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

इन सभी दिनों में राज्यभर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

— रिपोर्ट: मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून

Related Posts

डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

Spread the love

Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

Leave a Reply