अश्लील वीडियो वायरल कर मांगी रंगदारी, ग्राम प्रधान ने पुलिस को सौंपी तहरीर

Spread the love

नारायण सिंह रावत सितारगंज। शक्तिफार्म क्षेत्र के एक गांव के ग्राम प्रधान और महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।पुलिस को सौंपी गई तहरीर में कहा गया है कि आरोपियों ने वीडियो के बदले मोटी रकम की मांग की।आरोप है कि यह वीडियो राजनीतिक प्रतिद्वंदिता में वायरल किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शक्ति फार्म क्षेत्र के 1 ग्राम प्रधान और महिला का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में ग्राम प्रधान और महिला ने पुलिस को 5 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी है। तहरीर के मुताबिक आरोपियों ने ग्राम प्रधान और महिला की एडिटेड अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बदले आरोपियों ने प्रधान से मोटी रकम की मांग की। रकम नहीं देने पर पांचों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। बाद में मौखिक रूप से प्रधान को आश्वासन दिया कि वीडियो डिलीट कर देंगे। लेकिन उन्होंने वीडियो को वायरल कर दिया।

प्रधान का आरोप है कि आरोपियों ने राजनीतिक प्रतिद्वंदिता की वजह से उसका एडिटेड अश्लील वीडियो महिला के साथ तैयार किया। इसके बाद उसी वीडियो को वायरल कर दिया। महिला और ग्राम प्रधान ने आशंका जताई है कि आरोपी बाद में भी ऐसी अश्लील वीडियो एडिट करके वायरल कर सकते हैं । तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply