विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वित की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में , सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के प्रदूषण को लेकर बनी कमेटी 10 दिन के अंदर देना होगा जवाब ।

Spread the love

14 जुलाई 2023 जिलाधिकारी कार्यालय, हल्द्वानी में लालकुंआ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा मे बैठक की जिसमें डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि समस्त अधिकारियों को क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर, सूचना जनप्रतिनिधियों के साथ सांझा करने के साथ- साथ जनता एवं जनहित से जुडे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किए जाएं।

सभी अधिकारियों को सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिए ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को समय से मिल सके।।

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े निशुल्क जांच के विषय पर जानकारी दी गई कि चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा निशुल्क जांचें की जाती हैं। निशुल्क करायी जाने वाली जाचों की सूची एवं स्थल का नाम बोर्ड पर अंकित करें। जिससे आम जनता को जांचों की सूचनायें आसानी से मिल सके।

सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के चैक जिला कार्यालय को प्राप्त होने के पश्चात सम्बन्धित तहसीलों द्वारा कुछ चैक का भुगतान समय से ना होने पर सभी सम्बन्धित तहसीलों को निर्देश दिये गए है कि आर्थिक सहायता के चैक 15 दिनों के भीतर लाभार्थी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट यह भी बताया कि सेन्चुरी पेपर मिल द्वारा काफी प्रदूषण होने के कारण आमजनजीवन प्रभावित हो रहा है, जिसपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं प्रदूषण नियंत्रक को संयुक्त निरीक्षण कर 10 दिनों के भीतर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये।।

अधिशासी अभियंता लोनिवि को खनन प्रभावित सड़क गोरा पड़ाव सड़क के सुधारीकरण हेतु लोनिवि को तत्काल डीपीआर बनाकर दुरुस्त करने,

आवारा पशुओं के लिए गौशाला निर्माण हेतु उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये हैं कि आवारा पशुओं के लिए ऐसी जगह चिन्हित की जाए जिस स्थान पर पशुओं को चारा, पानी आदि आसानी से मुहैया कराई जा सके। उन्होंने कहा वर्तमान में पंचायतों मे खुली बैठकों का आयोजन किया जा रहा है इन बैठकों मेें एससीपी योजना के अन्तर्गत एससीपी बाहुल्य क्षेत्र की सूची बीडीओ को उपलब्ध करायें तथा खुली बैठकों में एससीपी योजना के प्रस्ताव की डीपीआर तैयार कर टीएसी कराई जाए।

लालकुंआ क्षेत्र में वर्षाकाल मेें वन विभाग के डिपो से आने वाला पानी आवासीय कालोनी में जाने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी व वन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर समाधान के निर्देश दिये।।

लालकुआं विधानसभा में विधायक निधि के अन्तर्गत 237 कार्यों में से 80 कार्य गतिमान है शेष कार्याें पर प्रस्ताव शीघ्र जिलाधिकारी महोदया के समक्ष रखे जाएंगे तथा कार्यों की मानिटरिंग डीडीओ द्वारा नियमित की जायेगी।।

बैठक में जिलाधिकारी महोदया वंदना जी, प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार, अपरजिलाधिकारी अशोक जोशी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे,बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत ,लालकुआँ मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट , गौलापार मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल व समाजसेवी सुरेश पांडे सहित कई लालकुआं विधानसभा के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पर्वतीय प्रतिभा का परचम: रानीखेत महाविद्यालय की 5 छात्राएं ‘She for STEM Accelerator’ में चयनित

    Spread the love

    Spread the love उत्तराखंड के टॉप परफॉर्मर्स में बनाई जगह, तीन माह की पर्सनलाइज्ड मेंटरिंग का मिलेगा लाभ रानीखेत (उत्तराखंड)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत की पांच छात्राओं ने ‘She for…

    स्वर्गीय जय दत्त वैला महाविद्यालय, रानीखेत में विद्यार्थियों ने सीखे इंटर्नशिप के गुर, ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण भी हुआ

    Spread the love

    Spread the love “प्राइम मिनिस्टर इंटर्नशिप स्कीम” पर कार्यशाला का आयोजनस्वर्गीय जय दत्त वैला महाविद्यालय, रानीखेत में विद्यार्थियों ने सीखे इंटर्नशिप के गुर, ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण भी हुआ रानीखेत। स्वर्गीय जय…

    Leave a Reply