पिता ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई बेटी तो खुला राज दादी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा आरोपी के दोस्त और एक अन्य ने भी बनाया हवश का शिकार

Spread the love

पिता ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई बेटी तो खुला राज दादी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा आरोपी के दोस्त और एक अन्य ने भी बनाया हवश का शिकार

नारायण सिंह रावत सितारगंज|। शक्तिफार्म क्षेत्र में एक बार फिर बाप बेटी के रिश्ते को शर्मशार कर दिया। पिता करीब 1 साल तक अपनी बेटी से दुष्कर्म करता रहा।पिता के दोस्त व एक अन्य युवक ने करीब एक साल तक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। जब किशोरी करीब 5 माह की गर्भवती हुई तो बाद राज खुला। पुलिस ने पिता समेत तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

शक्ति फार्म क्षेत्र निवासी एक किशोरी की माँ उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से उसका पिता करीब 1 साल से दुष्कर्म कर रहा था। इस बीच किशोरी के पिता के दोस्त मनोज उर्फ भैली ने भी किशोरी को अकेला पाकर दबोच लिया और दुष्कर्म करने लगा। वह भी किशोरी से करीब 1 साल से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। इस बीच किशोरी के राजनगर गांव निवासी बादल पुत्र उर्फ बबलू से प्रेम संबंध हो गए। बाद में युवक ने भी किशोरी से कई बार संबंध बनाए। तीनों आरोपी करीब 1 साल से किशोरी से दुष्कर्म कर रहे थे। इस बीच किशोरी करीब 5 महीने की गर्भवती हो गई। किशोरी की हालत देखकर गांव वालों को उसके गर्भवती होने का शक हो गया । ग्रामीणों के जरिए किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी उसकी दादी को हुई तो उसने पूछताछ शुरू की।

इस पर किशोरी ने पिता और उसके दोस्त तथा प्रेमी द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी। पीड़िता की दादी ने शक्तिफार्म पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉस्को सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है । पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। शक्तिफार्म चौकी पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। इधर दुष्कर्म के एक अन्य मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी मनोज कुमार निवासी ग्राम बहादुर गंज थाना बहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया।

  • Related Posts

    ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुँच रही आधुनिक विज्ञान शिक्षा : विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति की अनूठी पहल

    Spread the love

    Spread the love रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत की विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति (Science Popularisation Cell) ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और नवीनतम शोध से जोड़ने के…

    ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव में डबराल-पंत की जोड़ी ने लगाई हैट्रिक, कैंडा ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

    Spread the love

    Spread the love ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव में डबराल-पंत की जोड़ी ने लगाई हैट्रिक, कैंडा ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन हल्द्वानी। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन जनपद…

    Leave a Reply