समाजसेवी की शिकायत पर शासन सख्त, ओखलाढूंगा के जर्जर विद्यालय पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

Spread the love


समाजसेवी की शिकायत पर शासन सख्त
ओखलाढूंगा प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

भीमताल (नैनीताल), 30 जुलाई 2025 —
भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत ओखलाढूंगा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत को लेकर शासन सख्त हो गया है। समाजसेवी हेमंत गौनिया द्वारा इस विषय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जिलाधिकारी नैनीताल, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्यमंत्री उत्तराखंड, सांसद नैनीताल अजय भट्ट, तथा केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को लिखित व दूरभाष के माध्यम से गंभीर शिकायत दर्ज की गई।

शिकायत में बताया गया कि विद्यालय की दीवार पर भूस्खलन के कारण दरारें पड़ चुकी हैं, प्लास्टर गिर रहा है और इमारत गिरने की कगार पर है। बच्चों की जान को खतरा बना हुआ है, फिर भी कक्षाएं जारी हैं। साथ ही विद्यालय परिसर में संचालित संकुल स्तरीय मीटिंग हॉल की हालत भी अत्यंत खराब है, जो कभी भी गिर सकता है।

इस परिसर में एक हाईस्कूल भी संचालित है, जिससे बच्चों व शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता और भी गंभीर हो जाती है।

समाजसेवी हेमंत गौनिया की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सांसद अजय भट्ट, मुख्यमंत्री कार्यालय, शिक्षा मंत्री और जिलाधिकारी नैनीताल ने शिक्षा विभाग को त्वरित निरीक्षण और मरम्मत कार्य प्रारंभ करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

स्थानीय निवासियों व अभिभावकों ने भी विद्यालय भवन की मरम्मत की मांग को दोहराया है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।


Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply