रुद्रपुर बना शूटिंग हब, वेब सीरीज़ ‘TALASH’ का प्रमुख सीन CA जयप्रकाश अग्रवाल के ऑफिस में शूट

Spread the love


📰 रुद्रपुर में वेब सीरीज़ ‘TALASH’ की शूटिंग जारी, CA जयप्रकाश अग्रवाल के कार्यालय में फिल्माया गया प्रमुख दृश्य

रुद्रपुर।
शहर में इन दिनों वेब सीरीज़ ‘TALASH’ की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। बुधवार को इसका एक महत्वपूर्ण दृश्य प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए जयप्रकाश अग्रवाल के कार्यालय में फिल्माया गया, जो सरस्वती शिशु मंदिर के सामने एयरॉन प्लाजा में स्थित है।

वेब सीरीज़ ‘TALASH’ के लेखक और निर्देशक अनुग्रह अग्निहोत्री हैं। वे इससे पहले चर्चित फिल्म ‘दून एक्सप्रेस’ में भी निर्देशन, लेखन और अभिनय के जरिए पहचान बना चुके हैं। इस वेब सीरीज़ का निर्माण ON FILMS और Nithin Entertainment के बैनर तले किया जा रहा है। इसके निर्माता सोहेल आलम और भूषण छाबड़ा हैं, जबकि दीपक पांडे के पांडे एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शंस का सहयोग भी इसमें शामिल है।

रुद्रपुर और इसके आसपास की प्रमुख लोकेशनों पर शूटिंग जारी है, जिससे स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।

वेब सीरीज़ में अनुग्रह अग्निहोत्री के साथ भूषण छाबड़ा, रमजा खान, दीपक पांडे, रवि खन्ना, उज्ज्वल यादव, विजय गुप्ता, प्रकाश पांडे, हर्षित श्रीवास्तव, शनि पाल, नितिन कोली, प्रसंजीत, पूजा, वर्षा, मारूफ फरीदी और साहबत हुसैन खान जैसे कलाकार नजर आएंगे।

टेक्निकल टीम में DOP जफर खान, कैमरा असिस्टेंट हरिओम, मेकअप आर्टिस्ट संदीप यादव (मुंबई से) और कोरियोग्राफर दिव्यांशु ठाकुर शामिल हैं।

बताया गया कि यह वेब सीरीज़ जल्द ही विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ की जाएगी। रुद्रपुर में हो रही इस शूटिंग से स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को एक नया मंच मिलेगा।

वहीं, ‘TALASH’ का दूसरा भाग भी जल्द शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए दिल्ली, देहरादून, हल्द्वानी और रुद्रपुर में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे।



Related Posts

बिन्दुखत्ता में प्रत्येक सरकारी गतिविधि की सूचना देकर वन अधिकार समिति को आमंत्रित किया जाए: निदेशक 

Spread the love

Spread the love​जनजाति कल्याण निदेशालय ने नैनीताल जिला प्रशासन को भेजा पत्र, बाहरी व गैर-निर्वाचित लोगों के हस्तक्षेप पर जताई कड़ी आपत्ति। ​लालकुआं। उत्तराखंड के जनजाति कल्याण निदेशालय ने बिन्दुखत्ता…

सीडीओ ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज हल्द्वानी का औचक निरीक्षण किया, मिड-डे मील समेत कई कमियां मिलीं; त्वरित सुधार के निर्देश

Spread the love

Spread the loveहल्द्वानी | 31 अक्टूबर 2026 हल्द्वानी | पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अरविंद कुमार पांडे ने दलबल के साथ विद्यालय का औचक निरीक्षण…

Leave a Reply