अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी को जान से मारने, अपहरण करने, घर में जबरन वाहन घुसाने तथा 60 से 65 हजार रुपये की रंगदारी मांगने की धमकी मिली है। आरोपी पंकज कोरंगा ने कथित तौर पर फोन पर भद्दी गाली-गलौज की और सीज डंपर पर लगे जुर्माने की वसूली की बात कहकर जानलेवा हमला करने की धमकी दी। घटना के पुख्ता ऑडियो साक्ष्य व कॉल विवरण पुलिस को सौंपे गए हैं।

इस मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों, छात्र नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल कोतवाली लालकुआं पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसआई दीपक बिष्ट को लिखित तहरीर सौंपकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका, प्रिंस भारद्वाज, सचिन फुलारा, कैलाश भट्ट, हिमांशु कुनियाल, कपिल राणा और विकास गुप्ता सहित दर्जनों लोगों ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि जनहित की आवाज उठाने वालों को डराना-धमकाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी ने कहा कि पुलिस को पहले ही सभी तथ्यों से अवगत करा दिया गया है। यदि उनके या परिवार पर कोई अप्रिय घटना हुई तो जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया कि समय पर कार्रवाई न हुई तो सभी व्यापारिक, सामाजिक और छात्र संगठन लामबंद होकर कोतवाली व प्रशासनिक मुख्यालय पर आंदोलन करेंगे। एसएसआई दीपक बिष्ट ने निष्पक्ष जांच कर शीघ्र ठोस कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

Spread the love

Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

Leave a Reply