उत्तराखंड में वर्षा और भूस्खलन से नुकसान का सिलसिला जारी है

Spread the love

उत्तराखंड में वर्षा और भूस्खलन से नुकसान का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में भारी वर्षा से आठ मकान ध्वस्त हो गए। कई बीघा खेत बह गए। सड़कें, पेयजल और विद्युत लाइन व पोल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। भूस्खलन के कारण राजमार्गों पर आवागमन खतरनाक हो गया है। गंगा समेत अन्य नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। शनिवार को पौड़ी, नैनीताल और उधम सिंह नगर भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट, जबकि देहरादून में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 203 संपर्क मार्ग बंद हैं।

  • Related Posts

    लालकुआं के बिन्दुखत्ता से 43 वर्षीय भुवन चन्द्र लापता, परिजनों ने कोतवाली में दर्ज कराई गुमशुदगी

    Spread the love

    Spread the love​ ​लालकुआं (नैनीताल)। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांधी नगर, बिन्दुखत्ता निवासी एक 43 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने…

    खुटानी-पहाड़पानी स्टेट हाईवे बना ‘गड्ढों का अजायबघर’, 9 करोड़ के टेंडर के बाद भी हालत बेहाल।

    Spread the love

    Spread the love कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र की मुख्य सड़क पर भारी गड्ढे, जनता परेशान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने दिया धरना का अल्टीमेटम हल्द्वानी/ भवाली। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में…

    Leave a Reply